{"_id":"6761bb82b22f45f63b0f26bb","slug":"ram-swaroop-won-silver-medal-in-the-marathon-of-70-years-age-group-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126565-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 70 वर्ष आयु वर्ग की मैराथन में रामस्वरूप ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 70 वर्ष आयु वर्ग की मैराथन में रामस्वरूप ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
कोलकता में हुई 25 किलोमीटर मैराथन में सिल्वर पदक विजेता रामस्वरूप कुकणा।
भूना। कोलकाता में हुई टाटा स्टील 25 किलोमीटर मैराथन-2024 में हरियाणा के धावकों ने भी भाग लिया। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की मैराथन में गांव हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने रजत पदक हासिल किया।
उन्होंने एक घंटा 58 मिनट 22 सेकेंड में 25 किलोमीटर मैराथन पूरी की। मंगलवार को गांव हसंगा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि रामस्वरूप कुकणा ने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न मैराथन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप कुकणा ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच किलोमीटर से अधिक की दौड़ कुछ ही मिनट में पूरी करते हैं और अभ्यास उनका निरंतर रहता है। वह अनपढ़ हैं और बेटे महेंद्र सिंह के साथ मिलकर एथलेटिक्स में हसंगा का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
एथलीट रामस्वरूप कुकणा को नकद पुरस्कार एवं खेल किट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए बस एवं रेल किराया माफ करे, ताकि ग्रामीण स्तर पर छुपी हुई प्रतिभाएं आर्थिक अभाव के चलते दम न तोड़ें। सरकार को ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की समस्या के समाधान के लिए अलग से नीति बनानी चाहिए। इस मौके पर सरपंच वकील सहारण, पूर्व सरपंच सुरेंद्र लांबा, दलबीर सिंह, मदनलाल, महिपाल, सोहनलाल, ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ने बुजुर्ग खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया।