{"_id":"666d6f08ba2dedd0750a574a","slug":"rajya-sabha-member-subhash-barala-took-dig-at-ranjit-chautala-said-sometimes-effect-of-congress-party-comes-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का रणजीत चौटाला पर तंज, कहा- कभी-कभी आ जाता है कांग्रेस पार्टी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का रणजीत चौटाला पर तंज, कहा- कभी-कभी आ जाता है कांग्रेस पार्टी का असर
Sat, 15 Jun 2024 04:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:08 PM IST
सार
कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी है, कहीं हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं तो कहीं सुरजेवाला व कुमारी शैलजा सीएम बनना चाहते हैं। पता नहीं कांग्रेस में कौन-कौन सीएम बनना चाहता है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा है कि रणजीत सिंह बहुत वरिष्ठ नेता हैं और उनके ऊपर शायद कभी-कभी कांग्रेस पार्टी का असर आ जाता होगा। वह सारी उम्र कांग्रेस पार्टी में रहे हैं। उनको इस बात का ध्यान करना पड़ेगा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में अनुशासन ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष बराला ने हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रणजीत सिंह की ओर से कुछ नेताओं को जयचंद कहने को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे। टोहाना में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इतना झूठ बोला, छलावा किया, संविधान व आरक्षण खत्म करने के नाम पर लोगों को गुमराह किया। महिलाओं के खाते में 8500-8500 रुपये हर महीने खाते में डालने का दुष्प्रचार किया गया। इन सारे पड़पंचों के बावजूद देश की जनता ने सबसे अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रणजीत सिंह ने हिसार लोकसभा क्षेत्र में हुई हार के बाद कुछ नेताओं को जयचंद बताया था। इसको लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। रणजीत सिंह का दावा है कि जयचंदों के नाम उन्होंने पार्टी हाईकमान को सौंप दिए हैं। बराला ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु के बाद पहला ऐसा मौका आया है, जब देश की जनता ने किसी पार्टी अथवा व्यक्ति पर इतना विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।
कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी है, कहीं हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं तो कहीं सुरजेवाला व कुमारी शैलजा सीएम बनना चाहते हैं। पता नहीं कांग्रेस में कौन-कौन सीएम बनना चाहता है। कांग्रेस में गुटबाजी इस कदर है कि लोगों ने सरेआम इनमें जूतमपजार होती देखी है। जनता इन्हें गंभीरता से नहीं लेने वाली है।