फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rajkumar honored with State Award for setting an example of innovation and service in education

Fatehabad News: शिक्षा में नवाचार और सेवा की मिसाल बने राजकुमार को राज्य सम्मान

Thu, 27 Aug 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar honored with State Award for setting an example of innovation and service in education
भूना। अध्यापक राजकुमार सुथार
भूना। राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना के शिक्षक राजकुमार सुथार का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। प्रदेश के 38 उत्कृष्ट शिक्षकों में जिले से उन्हें एकमात्र शिक्षक के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

उन्हें शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को चंडीगढ़ में सम्मानित किया जाएगा। राजकुमार सुथार ने शिक्षा में नवाचार के साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में गणित पार्क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

इस अनूठे पार्क में गणित की विभिन्न गतिविधियों को चलित रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस कार्य के लिए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित कर चुके हैं। जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी उन्हें सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सुथार ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद के लिए विद्यालय समय के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को किताबें, कॉपियां और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
उन्होंने विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाया और कक्षा में जमीनी स्तर की विधियों तथा मॉडल के माध्यम से विषयों का व्यावहारिक ज्ञान देने का प्रयास किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में योगदान दिया।
साइकिल रैली, रक्तदान शिविर और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें सेवा भावना विकसित की। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम स्थान भी हासिल किए।
विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार शर्मा ने राजकुमार सुथार को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने शिक्षक की उपलब्धि को अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

----------

पुरस्कार के साथ मिलेंगे पांच प्रोत्साहन
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक राजकुमार सुथार को सरकार की ओर से पांच प्रकार के प्रोत्साहन दिए जाएंगे। इनमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, चांदी का पदक, प्रमाणपत्र, शॉल तथा महंगाई भत्ते सहित दो अग्रिम वेतन वृद्धियां शामिल हैं। दो अग्रिम वेतन वृद्धियां उनकी संपूर्ण भावी सेवाकाल के लिए देय होंगी। इनमें से पहले चार प्रोत्साहन शिक्षक दिवस समारोह के दौरान प्रदान किए जाएंगे जबकि वेतन वृद्धियों से संबंधित लाभ नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

भूना। अध्यापक राजकुमार सुथार

भूना। अध्यापक राजकुमार सुथार

भूना। अध्यापक राजकुमार सुथार

भूना। अध्यापक राजकुमार सुथार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed