फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rajendra pulled 30 out of 60 booths in Fatehabad city and Virendra won on 21

फतेहाबाद शहर के 60 बूथों में से 30 पर राजेंद्र खिंची और 21 पर जीते वीरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rajendra pulled 30 out of 60 booths in Fatehabad city and Virendra won on 21
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में प्रशासन द्वारा बनाए गए कुल 60 बूथों में से 30 बूथों पर भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी राजेंद्र खिंची सबसे आगे रहे। बाकी बचे 30 में से 21 पर कांग्रेस व माकपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र एडवोकेट आगे रहे। सात बूथों पर तीसरे नंबर पर रहे हरदीप सिंह ने बढ़त बनाई। आखिरी 50 से 60 नंबर तक के बूथों पर राजेंद्र खिंची अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहे। इन्हीं बूथों पर आए वोटों ने राजेंद्र खिंची की जीत का आंकड़ा एक हजार से अधिक कर दिया। संवाद
विज्ञापन

50 से 60 नंबर बूथों पर इन एरिया के मतदाताओं ने डाले थे वोट
बूथ नंबर 50 से 60 के एरिया में मॉडल टाउन, ठाकर बस्ती, अनाज मंडी, अग्रवाल कॉलोनी, मार्केटिंग बोर्ड कॉलोनी, बतरा कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, गीता कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, उधम सिंह नगर, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, आजाद नगर, कीर्ति नगर व बालाजी कॉलोनी का एरिया शामिल हैं। इन एरिया के मतदाताओं ने राजेंद्र खिंची को जबरदस्त लीड दिलाई है।
विज्ञापन

इन 21 बूथों पर जीते वीरेंद्र एडवोकेट
दूसरे स्थान पर रहे वीरेंद्र एडवोकेट ने बूथ नंबर 9, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 20, 25, 26, 27, 28, 31, 32, 34, 40, 42, 45, 47, 48 और 49 पर जीत हासिल की है। इन बूथों पर शास्त्री चौक, आंबेडकर नगर, माजरा रोड, लाजपत नगर, सुभाष नगर, ऑटो मार्केट, भीमा बस्ती, श्याम विहार, सुंदर नगर, जगजीवनपुरा, चौधरी कॉलोनी, कृष्णपुरा मोहल्ला, गांधी नगर, चार मरला कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह इन सात बूथों पर आगे रहे
वहीं, तीसरे नंबर पर रहे हरदीप सिंह ने बूथ नंबर 2, 3, 11, 22, 30, 37 व 38 पर जीत हासिल की है। बूथ नंबर 29 में हरदीप सिंह व वीरेंद्र एडवोकेट को बराबर वोट मिले हैं। यहां दोनों को 259-259 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को यहां 230 वोट मिले।

एक बूथ पर छाया राजेश खटक
वहीं, चेयरमैन का चुनाव लड़े राजेश खटक को उनके मोहल्ले के लोगों ने खूब समर्थन दिया है। बूथ नंबर छह पर राजेश खटक बाकी उम्मीदवारों से आगे रहे हैं। यहां राजेश खटक को 360 वोट मिले हैं। इस बूथ पर दूसरा नंबर हरदीप सिंह का रहा है। इस बूथ से भाजपा प्रत्याशी को मात्र 45 वोट जबकि वीरेंद्र एडवोकेट को 39 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed