{"_id":"64569315d1b6746f0b078cb9","slug":"rainfall-in-fatehabad-and-bhattu-kalan-wheat-soaked-in-mandis-20-pillars-broken-due-to-strong-storm-fatehabad-news-c-21-1-125837-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद और भट्टूकलां में हुई बारिश, मंडियों में भीगे गेहूं, तेज आंधी से 20 खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद और भट्टूकलां में हुई बारिश, मंडियों में भीगे गेहूं, तेज आंधी से 20 खंभे टूटे
विज्ञापन
भट्टूकलां में बारिश से भीगी गेहूं की बोरियां व ढेरियां।
फतेहाबाद/भट्टूकलां। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर शनिवार अलसुबह फतेहाबाद व भट्टूकलां में बारिश के कारण अनाज मंडियों में रखी गेहूं की बोरियां भीग गईं। वहीं बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया। भट्टूकलां में तेज आंधी के कारण बिजली के 20 खंभे गिर गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
फतेहाबाद में शनिवार सुबह मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह होने के फतेहाबाद की अनाज मंडी में रखे करीब 10 हजार गेहूं के कट्टे भीग गए। हालांकि बारिश हल्की थी, इसलिए गेहूं को अधिक नुकसान नहीं बताया गया है। सुबह बारिश होने के कारण किसानों को फसल ढकने के लिए तिरपालों के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। अनाज मंडी में काफी गेहूं पर तिरपाल से ढंकी थी, लेकिन शेड से बाहर खुले में बिना ढके पड़ी गेहूं की बोरियां भीग गईं। बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
भट्टू मंडी में आवक जोरों पर होने के बावजूद उठान धीमा
भट्टू मंडी में गेंहू उठान न होने से शनिवार सुबह हुई बारिश से गेंहू की कई हजार बोरियां भीग गई। पिछले कई दिनों से गेंहू की आवक जोरों पर होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा उठान धीमा चल रहा था। मंडी में पड़े 39 हजार क्विंटल गेहूं में से करीब 50 प्रतिशत गेहूं जो खुले में पड़ा था भीग गया। इसके उठान के लिए शनिवार सुबह रेलगाड़ी में लोडिंग का काम शुरू किया गया। उठान शुरू होने से पहले ही बारिश हो गई। इसी भीगी गेहूं को व्यापारियों ने ट्रकों में भरकर भेज दिया। इतना ही नही कुछ लोगों ने तो अनाजमंडी से बाहर आदमपुर रोड़ पर खुले में गेंहू डलवा दिया। जहां बारिश का पानी भर गया। जबकि अनाजमंडी से बाहर गेंहू उतरवाना कानूनन गलत है। एफसीआई अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें जिस ट्रक में भीगी गेंहू का संदेह हुआ उसे वापिस भेज दिया गया।
विज्ञापन
आंधी से टूटे बिजली के खंभे, बिजली सप्लाई हुई बाधित
भट्टू क्षेत्र में शनिवार सुबह आई तेज आंधी से करीब 20 बिजली के खंभे टूटने से अनेक गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही। तेज तूफान के साथ आई बारिश से क्षेत्र में ताजा बिजी गई नरमा की फसल खराब हो गई। अनेक स्थानों पर वृक्षों के टूट कर बिजली के लाइन पर गिरने से पोल टूट गए। जिसमें गांव बनावाली फीडर पर पांच खंभे, ठूइयां फीडर पर पांच, पीलीमंदौरी फीडर पर छह, खाबड़ा कलां में दो, मॉडल टाउन भट्टूमंडी में दो खंभे टूट गए। जिससे कुछ स्थानों पर बिजली सप्लाई दोपहर बाद शुरू हो सकी। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि लगभग क्षेत्र में दोपहर बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
फोटो 13 सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी