फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain, weather, house, derailed, fatehabad

बरसात से कहीं मकान का फर्श धंसा तो कहीं गिरी छत

Mon, 19 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
rain, weather, house, derailed, fatehabad
मकान के फर्श में आई दरार को पार्षद सुनीता गर्ग को दिखाती पीडित महिला। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया तो वहीं रतिया रोड स्थित एक मकान का फर्श धंस गया। गनीमत रही कि मकान की छत गिरने से बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना पाकर पहुंची पार्षद सुनीता गर्ग ने परिवार को सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मकान मालिक रानी ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से इस मकान में रह रहे हैं। उसने बताया कि रात्रि के समय हुई बारिश के चलते उसके मकान के साथ लगते प्लॉट में पानी भरकर मकान के नीचे चला गया। जिसके चलते उसके मकान के फर्श में दरार आ गई। उसने बताया कि मकान में उसके पति रामलाल, तीन बच्चे व स्वयं घर में थी। गनीमत रही कि मकान की छत गिरने से बच गई वरना कोई भी हादसा हो सकता था। महिला ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस बारे में पार्षद सुनीता गर्ग ने बताया कि रानी के मकान के नीचे से बरसाती पानी निकलने से उनके फर्श में दरार आ गई है और मकान भी धंस गया है। उसने बताया कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि मंजूर हो चुकी है, जिसके बाद मकान को दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के सपड़ा मोहल्ला के नजदीक स्थित मस्जिद में बने मकान की छत गिरने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इससे जानमाल की हानि होने से बच गई। मकान मालिक मोहम्मद अतहर के अनुसार जब उसका परिवार के घर के बाहर काम रहा था तो अचानक छत गिर गई। जिससे उनका हजारों का नुकसान हो गया है। उसने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed