{"_id":"575f033a4f1c1bf71211b99f","slug":"rain-water-loging-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव
fatehabad
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खूब बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार शाम को हुई बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। तेज बारिश के दौरान अंधेरा छाने से वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
ये इलाके रहे सबसे अधिक प्रभावित
लगभग पौने घंटे तक हुई भारी बरसात के चलते शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित नेशनल हाईवे, डीएसपी रोड, धर्मशाला रोड, सामान्य अस्पताल रोड, एमसी कालोनी, भट्टा कालोनी, बीघड़ रोड के इलाके रहे। यहां जलभराव का आलम यह था कि बच्चे गलियों में कागज की कश्तियां तक चलाने लगे। कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी रही।
विज्ञापन
ईओ ने कहा, निपटेंगे जलभराव की समस्या से
नगर परिषद के ईओ ओपी सिहाग ने कहा कि बारिश रुकने के महज 10 से 15 मिनट के बाद सारा पानी निकल जाता है। फिर भी इस समस्या के स्थायी समाधान के तरीके खोजें जाएंगे और इस समस्या को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन