फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain of disaster... signs of devastation are scattered at every step

Fatehabad News: आंधी से उखड़े पेड़ व टूटे 130 खंभे, कई घंटे बाद बहाल हो पाई बिजली

Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rain of disaster... signs of devastation are scattered at every step
टोहाना क्षेत्र में गिरा बिजली का खंभा। सोशल मीडिया - फोटो : आवास विकास काॅलोनी में पेड़ से दबकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
फतेहाबाद /रतिया/टोहाना। शुक्रवार दोपहर बाद जिले में आई तेज आंधी के चलते बिजली निगम के करीब 130 पोल टूटने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं रतिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। वहीं बिजली बाधित रहने से कई जगहों पर पानी आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


तेज आंधी और बारिश के चलते जहां रतिया शहर में देर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक करीब 4 घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं आंधी से घग्गर नदी की तरफ के क्षेत्र के करीब 20 गांवों में रात भर बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के चलते ग्रामीणों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार दिन में बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद क्षेत्र में तेज आंधी के बाद आई बारिश के चलते रतिया शहर के आसपास करीब 7 पोल तथा घग्गर पार के क्षेत्र के गांव रतनगढ़, मिराना बलियाला, नंगल, खाई, खैरपुर, लधुवास, पिलछियां सहित करीब गांव में लगभग 43 पोल सहित क्षेत्र में 50 पोल गिर गए। जिससे बिजली निगम को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया वहीं पोल गिरने से शहर में जहां शुक्रवार रात को करीब 4 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में रात भर बिजली व्यवस्था चरमराई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के कनिष्क अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि तेज आंधी से क्षेत्र में तीन दर्जन के करीब बिजली के पोल करने से ग्रामीण क्षेत्र में कुछ समस्या आई है, लेकिन विभाग द्वारा इन्हें शनिवार को दुरुस्त करवा कर बिजली व्यवस्था को सुचारु किया गया है। विभाग के शहरी उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आंधी से शहरी क्षेत्र में कुछ घंटे के लिए बिजली व्यवस्था को लेकर समस्या आई थी लेकिन कर्मचारियों ने जल्दी से दुरुस्त करवा कर बिजली व्यवस्था चालू करवा दी गई थी।

--------

टोहाना क्षेत्र में टूटे करीब 80 खंभे

-जिले के टोहाना क्षेत्र में करीब 80 बिजली के खंभे शुक्रवार दोपहर बाद आई आंधी के कारण टूटे। जिससे टोहाना शहर के कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप रही। जिसमें मॉडल टाउन में 6 करीब 6 घंटे, वाल्मिकी चौक में करीब 3 घंटे और रविदास मोहल्ला में 4 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही टोहाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के गांव कंहड़ी, समैन, नांगली, नांगला, भीमेवाला व लोहाखेड़ा सहित कुछ गांवों में भी बिजली सप्लाई आंधी के कारण बाधित रही। लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों के द्वारा युद्धस्तर पर काम किया गया। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे बिजली की सप्लाई बहाल हो पाई।


--------------

कुछ जगहों पर वृक्ष भी गिरे

जिलें में आई तेज आंधी के चलते करीब दर्जन भर पेड़ गिरने की भी सूचना है। पेड़ों के गिरने के कारण कई ग्रामीण इलाकों के कई मार्ग अवरुद्ध भी हुए। लेकिन ग्रामीणों और राहगीरों ने पेड़ों को हटाकर यातायात को बहाल किया। वहीं टोहाना में पेड़ के गिरने के कारण एक गाड़ी का नुकसान भी हुआ था।

टोहाना क्षेत्र में गिरा बिजली का खंभा। सोशल मीडिया

टोहाना क्षेत्र में गिरा बिजली का खंभा। सोशल मीडिया- फोटो : आवास विकास काॅलोनी में पेड़ से दबकर क्षतिग्रस्त हुई कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed