फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain hit the dream of Chilli lake, Irrigation Department will now start work with a delay of one month

चिल्ली झील के सपने पर बारिश ने पानी फेरा, सिंचाई विभाग अब एक माह देरी से शुरू करेगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain hit the dream of Chilli lake, Irrigation Department will now start work with a delay of one month
चिल्ली झील प्रोजेक्ट का रुका काम। - फोटो : Fatehabad
शहर की बहु प्रतीक्षित मांग चिल्ली झील के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट एक बार फिर से देर हो गया है। बारिश ने चिल्ली झील के पूरे प्रोजेक्ट को करीब 6 माह देर कर दिया है। चिल्ली झील की खुदाई का जो काम जुलाई माह में पूरा हो जाना चाहिए था वह अब सितंबर माह में शुरू होगा। यानी की अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले साल फरवरी तक ही खुदाई पूरी हो सकेगी। खुदाई होने के बाद ही नगर परिषद चिल्ली झील को लेकर आगे की तैयारी शुरू करेगा। बारिश ने जहां से इस पूरे प्रोजेक्ट को लटका दिया है, वहीं ये भी सच है कि जनस्वास्थ्य विभाग की लेट लतीफी भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग को 30 अप्रैल तक चिल्ली से रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछाकर पानी निकासी का प्रबंध करना था। लेकिन ढाई माह बाद भी ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। नप ने जनस्वास्थ्य विभाग को 8 करोड़ रुपये पानी निकासी के लिए दिए थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट अभी तक अटका हुआ है। अगर पानी निकासी का प्रबंध हो जाता तो चिल्ली में जलभराव की समस्या नहीं रहती। चिल्ली झील प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है। झील बनाने की मांग करीब 30 साल से उठ रही है। अब ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने लगा था तो बारिश ने काम रोक दिया। 27 कनाल में यहां पर चिल्ली झील प्रस्तावित है। नप ने सिंचाई विभाग को 1.52 करोड़ रुपये खुदाई के लिए दे रखे है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग को 8 करोड़ रुपये पानी निकासी का प्रबंध करने के लिए दिए हैं।
विज्ञापन

17 लोगों का मिल चुका है कब्जा
चिल्ली झील को लेकर नगर परिषद निशानदेही करवा चुका है। 2015 और 2020 में निशानदेही हुई। इस दौरान करीब 17 लोगों का कब्जा मिल चुका है। कब्जे को लेकर नप की कार्यवाही अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिंचाई विभाग को खुदाई का काम करना है
बारिश होने के कारण चिल्ली क्षेत्र में पानी भर गया। इस कारण से काम रुका हुआ है। सिंचाई विभाग को खुदाई का काम करना है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग पानी निकासी का प्रबंध कर रहा है। 95 फीसदी जनस्वास्थ्य विभाग का काम पूरा हो चुका है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं
चिल्ली में पानी इकट्ठा हो गया है। रंगोई नाले तक जो पाइप लाइन बिछाई गई है, उससे पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर माह में ही खुदाई का काम शुरू हो पाएगा। गाद निकालकर खोदाई करने के काम का एग्रीमेंट एजेंसी के साथ 6 माह का है।

- बलराज, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
अब सिर्फ मशीनें फीटिंग का काम रह गया है
चिल्ली से रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। करीब आठ किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाई गई है। अब सिर्फ मशीनें फीटिंग का काम रह गया है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed