{"_id":"68e54dcb9fb02c6257007090","slug":"rain-for-the-second-consecutive-day-waterlogging-at-many-places-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-141702-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लगातार दूसरे दिन बारिश, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लगातार दूसरे दिन बारिश, जगह-जगह जलभराव
Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में हुआ जलभराव। संवाद
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन से मंगलवार जिले के फतेहाबाद, भट्टू और रतिया क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश होने से खेतों में पककर तैयार हुई फसल बिछ गई है। अनाज मंडी में भी फसल भीग गई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिनभर बादलवाही के बाद शाम 5 बजे से अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के जवाहर चौक, सिरसा हिसार रोड,बीघड़ रोड, भट्टू रोड, लाल बत्ती चौक और हंस कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी। इससे करीब तीन घंटे तक जलनिकासी न होने से लोग परेशान रहे। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील रहा है।
मंगलवार को बारिश से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस घटकर 16 पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान सोमवार को 27 डिग्री था। मंगलवार को भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फसलों को हुआ नुकसान
जिले में इन दिनों खरीफ की फसलें पककर तैयार हो चुकी है। किसान फसलों की कटाई करने में लगे हुए है। सोमवार व मंगलवार को हुई बारिश से धान व बाजरा की फसल बिछ गई है। इससे पैदावार में गिरावट होने की आंशका बढ़ गई है। अगले कई दिनों तक फसलों की कटाई का काम प्रभावित होगा।