फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain fall, no draining, fatehabad

बारिश से शहर के निचले इलाके जलमग्न, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
rain fall, no draining, fatehabad
टोहाना में बरसात के समय गिरे मोटरसाईकिल को बाहर निकालते हुए लोग। - फोटो : bureau
 पश्चिम विक्षोभ के बाद आए मौसम में बदलाव से वीरवार को जिले में जमकर बारिश हुई। कुछ जगह जहां बारिश से फसलों को खासा फायदा हुआ वहीं कुछ गांवों में ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदें खत्म सी हो गईं। वीरवार को टोहाना में 22 एमएम, फतेहाबाद और रतिया में 6-6 एमएम पानी गिरा। बारिश से शहर के अनेक निचले इलाके जलमग्न हो गए। जिसके चलते आमजन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को हुई बरसात से रतिया रोड, दमकौरा रोड, रामनगर, अनाज मंडी, गुप्ता कॉलोनी, मिलन चौक, बस स्टैंड सहित अनेक निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। निचले स्थलों में बने अनेक मकान मालिको को ठिठुरती ठंड में अपने घरों से बाल्टियां भरकर पानी निकालते देखा गया। डांगरा रोड स्थित सामान्य बस स्टैंड मुख्य सड़क से लगभग चार फुट नीचा होने के कारण बस अड्डा परिसर में पानी जमा हो गया। जिससे जहां यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरी इलाके में पानी भरे होने के कारण गणतंत्र दिवस समारोह में सामान लेकर जा रही नगर परिषद की ट्रालियां भी बरसाती पानी में फंस गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed