{"_id":"62ed547365a2fe40824fa166","slug":"rain-damaged-kharif-crop-begins-to-fall-fatehabad-news-hsr63853186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बर्बाद खरीफ की फसल की गिरदावरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बर्बाद खरीफ की फसल की गिरदावरी शुरू
विज्ञापन
खेत में गिरदावरी करने पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते खरीफ की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर शुक्रवार से गांवों में स्पेशल गिरदावरी का कार्य आरंभ कर दिया गया है। यह कार्य एक माह तक चलेेगा। इस दौरान पटवारी गांव-गांव जाकर खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेंगे तथा रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएंगे। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को भट्टूकलां क्षेत्र के अनेक गांवों के ग्रामीण डीसी से मिले और जलभराव के कारण हुई नरमा की फसल का मुआवजा देने की मांग की।
इस बार हुई अधिक बारिश के कारण खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरकार के आदेेशों के बाद शुक्रवार से इन फसलों की स्पेशल गिरदावरी राजस्व विभाग की ओर से आरंभ कर दी गई है। फतेहाबाद जिले में मुख्यत: धान, नरमा, कपास, ग्वार व मूंगफली की बिजाई होती है, लेकिन अधिक बारिश के कारण नरमा उत्पादक किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर भट्टूकलां क्षेत्र के अनेक गांवों में नरमा की फसल पानी में पूरी तरह से डूब चुकी है और यहां पर किसान 90 से 95 फीसदी तक नुकसान बता रहे हैं।
शुक्रवार से आरंभ होकर फसलों की गिरदावरी 5 सितंबर तक चलेगी और इस दौरान पटवारी गांव-गांव जाकर फसलों को हुए खराबे की रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाई जाएगी, ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
चार गांवों के किसान मिले डीसी से
भट्टूकलां के गांव खाबड़ाकलां व खाबड़ाखुर्द, ढांड व बनावाली के किसान शुक्रवार को डीसी से मिले और बारिश की वजह से खराब हुई खरीफ की फसल की तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। गांव खाबड़ा निवासी बलजीत बैनीवाल, महेेश कुमार, अनिल कुमार, पूर्व सरपंच राजेन्द्र कुमार, नवदीप, नवीन, सतपाल तथा ढांड व बनावाली के किसान अशोक भुक्कर, भालसिंह, सुरेंद्र कुमार, राकेेश कुमार, देवीलाल, मोहनलाल, साहबराम, लीलूराम आदि ने बताया कि बारिश के कारण जहां गांव खाबड़ाकलां व खाबड़ा खुर्द की 3500 एकड़ फसल जलभराव के कारण नष्ट हो चुकी है, वहीं ढांड व बनावाली में भी खेतों में भारी जलभराव के कारण किसानों को नुकसान हुआ है।
बारिश के कारण खरीफ की फसल को नुकसान की बात सामने आई है। इसके लिए शुक्रवार से गिरदावरी का काम आरंभ कर दिया गया है। जो गांव प्रभावित हैं, उन गांवों में स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं। राजस्व विभाग से रिपोर्ट आने के बाद किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा।
प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद।