फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain brought relief from the sultry heat, waterlogging became a problem

Fatehabad News: बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत

Sat, 17 Aug 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from the sultry heat, waterlogging became a problem
सिरसा-हिसार  रोड पर बारिश से हुए जलभराव के दौरान गुजरते वाहन चालक
फतेहाबाद। मौसम परिवर्तनशील होने के पूर्वानुमान के चलते शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद शाम चार बजे से आसमान में काली घटाए छा गई और मूसलाधार बारिश हुई। जिले के कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे।
विज्ञापन

मगर अच्छी बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। फतेहाबाद शहर में पिछले एक सप्ताह में दो बार तेज बारिश हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर बाद जिले में ओवरआल 14 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक फतेहाबाद में 32 एमएम बारिश हुई। हालांकि, भट्टू क्षेत्र सूखा रह गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में करीब आधे घंटे तक लगातार बारिश से जलभराव हो गया। शहर के लालबत्ती चौक, जवाहर चौक, तुलसी दास चौक, थाना रोड, चार मरला काॅलोनी, हंस मार्केट और बीघड़ रोड, जीटी रोड आदि स्थानों पर चार घंटे से अधिक समय तक जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे आमजन और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। इससे जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
किसान बोले- फसलों को मिलेगा लाभ
जिले के किसान बिहारी लाल, अश्वनी कुमार, रामनारायण, साधुराम, दिनेश कुमार और मुकेश कुमार आदि ने बताया कि खरीफ की फसलों में बारिश की कमी महसूस हो रही थी। इस कारण फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता हो रही थी, मगर अब बारिश के बाद फसलों को कम सिंचाई की आवश्यकता होगी। तापमान में गिरावट होने के कारण फसलों में बढ़वार होगी।


--------

कहां कितनी हुई बारिश

फतेहाबाद - 32 एमएम

जाखल - 28 एमएम
कुलां - 21 एमएम

टोहाना - 13 एमएम

भट्टू कलां - 0 एमएम

रतिया - 5 एमएम

----------
:: जिले में हुई अच्छी बारिश फसलों के लिए लाभदायक होगी। फसलों को इस समय अच्छी बारिश की जरूरत थी। किसानों को अब सिंचाई के लिए अधिक खपत करने की जरूरत नहीं होगी।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed