{"_id":"fadfb318d4021e44cdfa60d5f35666cb","slug":"railway-will-not-have-24-hour-water-supply-kwatron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्वाटरों में 24 घंटे नहीं होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्वाटरों में 24 घंटे नहीं होगी जलापूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन जाखल के रिहायशी इलाके में होने वाली 24 घ्ंाटे की जलापूर्ति बंद कर दी गई है। जिसे लेकर विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। संबंधित अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए पानी की आपूर्ति के बंदोबस्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि उनके घरों पर पानी का संकट बना हुआ है। वहीं विद्युत विभाग की ओर से की गई मांग व उस पर मिले विभागीय आदेशों का हवाला देते हुए निर्माण विभाग निरीक्षक का कहना है कि सभी अधिकारियों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जाखल के बुकिंग अधिकारी केके प्रसाद, मुख्य टिकट कलेक्टर सतिंद्र राठौर ने बताया कि उनके अलावा स्टेशन पर कार्यरत टिकट कलेक्टर सतपाल, बुकिंग अधिकारी कुलदीप सिंह, सुंदर पाल, रूपचंद, चंचला देवी, स्टेशन मास्टर एमपी चौरसिया, अमित कुमार, स्टेशन मास्टर सूरजभान के कर्वाटरों पर होने वाली 24 घंटों की जलापूर्ति कनेक्शन काट दिए गए हैं। जिससे उन्हें भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय नियमानुसार 24 घंटे ड्यूटी वाले कर्मचारियों को 24 घंटे जलापूर्ति होने के आदेश हैं, लेकिन इसके बावजूद जलापूर्ति का कनेक्शन बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनेक्शन बंद करने में भी भेदभाव किया गया है। यदि ऊपर से आदेश है तो रेलवे स्टेशन अधीक्षक का कनेक्शन क्यों नहीं काटा गया। आरोप लगाया कि आरपीएफ कंपनी कमांडर, रेलवे के लोक निर्माण विभाग अधिकारी का कनेक्शन सहित अन्य दबाव रखने वाले लोगों के कनेक्शन जारी हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटने से पानी भरने के लिए टंकी का इंतजाम करवाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटते वक्त संबधित विभागीय अधिकारी बीके मिश्रा से इसका कारण भी पूछा तो उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश हैं। लेकिन ऐसे किसी भी लिखित आदेश को उन्होंने नहीं दिखाया। स्टेशन अधीक्षक पीसी ओझा ने कहा कि उन्हें आज ही पता चला है कि 24 घंटे वाली जलापूर्ति के कुछ कनेक्शन बंद किए गए हैं लेकिन इसके आदेश को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
सभी अधिकारियों के कनेक्शन बंद किए जाएंगे-:
वहीं निर्माण विभाग निरीक्षक बीके मिश्रा ने कहा कि यह कार्रवाई विद्युुत विभाग अधिकारियों की मांग पर की गई है। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारियों के कनेक्शन बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टंकी की डिमांड पर यह उपलब्ध कराई जाएगी।