फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Railway boundary becomes garbage dumping station, spoiling cleanliness campaign

Fatehabad News: रेलवे की बाउंड्री बनी कूड़े का डंपिंग स्टेशन, स्वच्छता अभियान पर लग रहा पलीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Railway boundary becomes garbage dumping station, spoiling cleanliness campaign
जाखल रेलवे स्टेशन पर पड़ा कचरा।
जाखल। जाखल रेलवे स्टेशन पर इन दिनों गंदगी का आलम बना हुआ है। यहां पर रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में कूड़े के इतने बड़े ढेर लगे हुए हैं कि मानो शहर का पूरा कूड़ा यहां गिराया जा रहा हो। रेलवे के अधिकारी आए दिन ट्रेनों को बढ़ावा देने के लिए नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास करते नजर आते हैं, परंतु धरातल पर इनके अधिकारी सरकार की किरकिरी करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि खुद रेल मंत्री व अन्य बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान के हवाले दिए जाने के बावजूद जाखल का रेलवे स्टेशन इस अभियान से कोसों दूर नजर आ रहा है। गौरतलब है कि जाखल जंक्शन हरियाणा पंजाब की सीमा पर स्थित उतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि यहां से देश के हर राज्य के लिए ट्रेनें निकलती है। हजारों यात्री यहां पर एक ट्रेन से उतरकर दूसरे ट्रेन पर चढ़कर अपने गंतव्य की और जाते हैं और रेलवे स्टेशन की बाउंड्री से उठ रही गंदगी से परेशान दिखाई देते हैं। शहर में एक ही स्थान पर कूड़ा गिराने के लिए नगर पालिका के पास कोई भी डंपिंग ग्राउंड नहीं है। जिसे लेकर पूरे शहर का कूड़ा रेलवे बाउंड्री में ही गिराया जा रहा है। जो कि नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन






------------------------------------------------रेलवे बाउंड्री वॉल के आसपास कूड़ा फेंकने को लेकर नगर पालिका को काफी बार पत्र लिखा जा चुका है। कूड़ा गिराने के लिए किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं है। इसके संदर्भ में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके शोकर, स्टेशन इंजीनियर, जाखल


-----------------------------------------------

हमारी तरफ से कूड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास नहीं गिराया जा रहा है। आम लोग यहां पर कूड़ा डालते हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए कार्य किया जाएगा।
-महाबीर सिंह, सचिव, नगर पालिका, जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed