{"_id":"6434321039f3280a8d0d41f4","slug":"raid-on-information-of-immoral-act-in-hotel-caught-a-woman-and-two-youths-fatehabad-news-c-21-hsr1003-103409-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा मारा, एक महिला और दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा मारा, एक महिला और दो युवकों को पकड़ा
Mon, 10 Apr 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर सोमवार शाम को एडीजीपी हिसार और फतेहाबाद शहर पुलिस टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से एक महिला और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सिरसा रोड पर रतिया मोड़ के पास एक होटल में अनैतिक कार्य होने की एडीजीपी हिसार टीम को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने फतेहाबाद डीएसपी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में संबंधित होटल पर कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि टीम ने यहां पर बोगस ग्राहक भेजा। होटल में अनैतिक कार्य के लिए रुपये लिए गए तो इसके बाद टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता भीम सिंह ने बताया कि अनैतिक कार्य को लेकर टीम ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। मौके से एक महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, फिलहाल अभी जांच जारी है।