फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   raid, ganja found, police, fatehabad

सीआईए का गुप्ता कॉलोनी में छापा, लाखों का गांजा बरामद

Mon, 09 Sep 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
raid, ganja found, police, fatehabad
सीआईए द्वारा पकड़ी गई गांजे की खेप। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने गुप्ता कॉलोनी में छापा मारते हुए लाखों रुपये की कीमत का नशाीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक किराये के मकान से गांजे की 66 किलोग्राम की खेप बरामद की है। मकान में रहने वाले लोग मौके पर मौजूद नहीं थे। टोहाना पुलिस ने जोगिंद्र, कुलदीप व सुखविंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश के पास गुप्त सूचना आई थी कि जोगिंद्र सिंह व उसके लड़के कुलदीप, सुखविंद्र शहर में गांजा बेचने का कार्य करते हैं। सूचना के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं और वे विरेंद्र जैन के मकान में रह रहे हैं। सीआईए इंचार्ज ने एक टीम का गठन किया जिसमें एएअसाई हरनेक, अशोक कुमार, राकेश कुमार ने गुप्ता कॉलोनी में छापा मारा। जब पुलिस की टीम पहुंची तो मकान मालिक वीरेंद्र भी आ गया, मकान में काफी गंदगी पड़ी हुई थी। मकान के दो कमरों में से एक के गेट पर स्टील का ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

कबाड़ का काम करने की बात कहकर किराये पर लिया था मकान
मकान मालिक ने बताया कि राजनगर निवासी कुलदीप ने उससे यह मकान कबाड़ का काम करने की बात कहकर तीन हजार रुपये प्रति माह कहकर लिया हुआ है। इस पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार प्रकाशचंद को मौके पर बुलाया। उनकी देखरेख में कमरे का ताला तोड़ा गया तो कमरे में दीवार के साथ 13 बंडल पड़े हुए थे, जिसमें 66 किलोग्राम गांजा पड़ा था। पुलिस के अनुसार, इस गांजे की कीमत लाखों रुपये की है। तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed