फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rahgiri, sport, fun, honour, fatehabad

राहगीरी : मस्ती के साथ खेलों का दिखा जलवा

Sun, 08 Sep 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
rahgiri, sport, fun, honour, fatehabad
जवाहर चौक में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा का प्रदर्शन करते प्रतिभागी एवं कलाकार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जवाहर चौक में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रस्साकशी, जूडो-कराटे आदि खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों और बड़ों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और वरिष्ठ नागरिकों ने दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना, कलाकार फूल कुमार, अशोक कुमार आदि कर्मचारियों ने समाज में पनप रही बुराईयों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी, बाल विवाह आदि बुराईयों को खत्म करने का लोगों से आग्रह किया और सामाजिक बुराईयों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चुनाव कार्यालय के तहसीलदार चंद्रभान व उनकी टीम ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा मत का महत्व व प्रयोग करने बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

नए यातायात नियमों की दी जानकारी
ट्रैफिक एसएचओ रामधन व हेतराम आदि ने रोड सेफ्टी (यातायात) के नए नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन का प्रयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार सड़कों व रेलवे स्टेशनों पर लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो जाती है। जनता यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। नशीली चीज का प्रयोग कर वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। इसके अलावा वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें : एसपी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता व प्रदेश की परंपरा को बरकरार रखते हुए भावी पीढ़ी को भी अवगत करवाना है और उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने है ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि प्यार, प्रेम व मिलजुल कर रहने से जहां आनंद प्राप्त होता है, वहीं एक स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी का मुख्य मकसद सरकार व प्रशासन का आमजन के साथ अच्छा तालमेल व लोगों के बीच रिश्तों को मधुर बनाना है। उन्होंने कहा कि शहरों में बस रहे आपस में एक-दूसरे से अनजान व्यक्तियों को एक ऐसा प्लेटफार्म राहगीरी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है जहां आकर वे विविध गतिविधियों में भागीदारी करके खुशी का अनुभव करें और आपस में परिचय प्राप्त कर सकें।

मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने वरिष्ठ पत्रकारों सहित शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों व स्कूली बच्चों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी सुभाष चंद्र, खेल विभाग से सीनियर कोच रामनिवास, ओमप्रकाश, चंद्र सिहाग, राजबाला, मोहित गोदारा, विकास, सुरज सांई, वरिष्ठ नागरिक ईश्वर सेठी, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष हरवंश लाल सेठी, सुखदेव कालापीला, वीरेंद्र नारंग, मनदीप योगी, दयानंद, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में शहरवासी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed