फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Radheshyam alias Param Guru will appear in the district court today in the chit fund case

Fatehabad News: चिटफंड मामले में आज जिला न्यायालय में होगी राधेश्याम उर्फ परम गुरु की पेशी

Fri, 18 Apr 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Radheshyam alias Param Guru will appear in the district court today in the chit fund case
फतेहाबाद। फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिये करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु की शनिवार को जिला न्यायालय में पेशी होगी। राधेश्याम पर पुलिस ने वर्ष 2018, 2020, 2022 में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पिछली बार कमर में दर्द होने का कारण बताकर राधेश्याम ने न्यायालय के सामने पेश होने से बचने का प्रयास किया था लेकिन न्यायाधीश हेमंत यादव की फटकार के बाद शाम करीब 4:45 पर राधेश्याम न्यायालय में पेश हुआ। राधेश्याम पर पूरे देश में करीब 53 मामले दर्ज बताए गए हैं। हरियाणा के करीब 9 केसों की सुनवाई फतेहाबाद न्यायालय में की जा रही है। राधेश्याम के वकील नरेश सचदेवा ने बताया कि शनिवार को इन्हीं 9 मामलों पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

-
लोगों से की थी धैर्य बनाकर रखने की अपील
करीब 20 दिन पहले जब राधेश्याम जिला न्यायालय में आाय था, उस समय मीडिया से बातचीत में उसने कहा था कि मेरा पैसा ईडी के कब्जे में है। मैं लोगों को यही कहना चाहता हूं कि धैर्य बनाकर रखें, अच्छे वकील लगा रखे हैं। सबको न्याय मिलेगा। मैं भक्ति कर रहा हूं, भक्ति में पूरी शक्ति है, आगे मैं कुछ नहीं करूंगा। न मैं आश्रम बनाउंगा और न ही गोशाला बनाऊंगा। जिन लोगों के पैसे डूबे हैं, वह उनको वापस मिलेंगे। जरूर मिलेंगे, मैं केवल भक्ति करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed