फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Quorum is incomplete, election of president-vice president postponed

Fatehabad News: कोरम अधूरा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Quorum is incomplete, election of president-vice president postponed
जाखल में ब्लॉक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी व पंचायत समिति के
जाखल। खंड पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को काेरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करना पड़ा। चुनाव के लिए फतेहाबाद के डीडीपीओ अनूप कुमार और नागपुर ब्लॉक के बीडीपीओ विकास कुमार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जाखल खंड पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की, लेकिन पंचायत समिति के चुनाव में कुल 10 में से सिर्फ पांच सदस्य ही पहुंचे। अन्य सदस्यों के इंतजार के बाद सुबह 11 बजे के बाद अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सदस्यों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के दावेदार शामिल थे। 10 सदस्यीय समिति के चुनाव करवाने के लिए 7 सदस्यों का हाजिर होना अनिवार्य था। बता दें कि पिछले दिनों फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में पहुंचे 7 सदस्यों ने अध्यक्ष जगतार सिंह व उपाध्यक्ष मीनू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दोनों को पदमुक्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सुरक्षा के लिए जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। अब चुनाव के लिए 24 जून को बैठक बुलाई गई है।
दो बार पंचायत सचिव ने लगाई आवाज

बैठक में कोरम पूरा करने के लिए पंचायत सचिव रमेश कुमार ने बाहर आकर कोरम पूरा करने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई भी सदस्य बाहर न होने के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा।






::जाखल में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर बैठक की गई थी। इसमें पहली बैठक में 7 पार्षदों का होना अनिवार्य था, परंतु इस बैठक में कुल 5 सदस्य मौजूद हुए। बैठक का कोरम पूरा न हो सका, जिसे लेकर बैठक को स्थगित कर दिया गया है। आगामी 24 जून को फिर से बैठक बुलाई गई है, जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाएगा।
- अनूप कुमार, चुनाव अधिकारी एवं डीडीपीओ फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed