{"_id":"68e9513fdd3e9d926d0a581c","slug":"quiz-contest-on-the-15th-road-safety-message-to-be-heard-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141845-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 15 को, सड़क सुरक्षा का गूंजेगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 15 को, सड़क सुरक्षा का गूंजेगा संदेश
Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद । सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रही “अंतर विद्यालय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025-26 को 15 अक्तूबर को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह बना है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बताया कि यह आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूरे जिले में एक साथ संपन्न होगा, इसमें 1.55 लाख विद्यार्थी एक साथ सड़क सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कलम उठाएंगे। प्रतियोगिता वर्ष 2013-14 से लगातार आयोजित की जा रही है। वर्ष 2024-25 में जिले के 1.54 लाख से अधिक विद्यार्थी इस महाअभियान से जुड़े थे।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन सुनियोजित जनआंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि वो यह नहीं चाहते कि छात्र केवल प्रश्नों के उत्तर दें, हम चाहते हैं कि वे अपने जीवन में उत्तरदायित्व के साथ चलें। सड़क सुरक्षा का संदेश किताबों से निकलकर उनकी सोच और व्यवहार का हिस्सा बनना चाहिए।