{"_id":"69838936b1dd52da970f463f","slug":"questions-were-raised-about-police-action-at-a-panchayat-meeting-regarding-the-demolition-of-a-shop-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148097-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकान तोड़े जाने के मामले में हुई पंचायत में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकान तोड़े जाने के मामले में हुई पंचायत में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Wed, 04 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
भूना। कंबोज पंचायत घर में पीड़ित दुकानदार के पक्ष में बाद फैसला लेते हुए पंचायतस्त्रोत आयोजक
भूना। हिसार रोड स्थित खैरी चौक पर टायर पंचर की दुकान को जेसीबी मशीन से तोड़ने और सामान मलबे में दबाने के मामले में बुधवार को पंचायत आयोजित हुई। इसमें विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए और पीड़ित दुकानदार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
पंचायत में पीड़ित दुकानदार की मां की शिकायत पर पुलिस की कार्यप्रणाली सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि शिकायत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पंचायत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होगी। वहीं इस मामले में नगर पालिका भी सक्रिय नजर आई।
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और दूसरे पक्ष को जमीन से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में पेश करने के लिए तलब किया। सचिव दीपक कुमार ने बताया कि यदि जमीन का पंजीकरण संबंधित संस्था के नाम नहीं पाया गया तो उसे सील किया जाएगा। नगर पालिका की जमीन पर किसी भी पक्ष को कब्जा करने का अधिकार नहीं है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित दुकानदार दंपती ने बुधवार को उपायुक्त के पास पहुंचे औरन्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनकी रोजी-रोटी छीन ली है। दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। जब उनकी मां मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ बदतमीजी की गई। इस पर उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पंचायत में नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल कंबोज नड्ढा, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार भुक्कल, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश कंबोज, प्रवीण धारनिया, समिति के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण बिश्नोई, राहुल कंबोज, पूर्व पंचायत सदस्य टेकचंद कंबोज सहित कई लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
पिता के निधन के बाद बेटा संभाल रहा था दुकान
मिस्त्री कश्मीर कंबोज वर्ष 1996 से नगर पालिका की जमीन पर युवा मंच की ओर से बनाई गई दुकान किराये पर लेकर टायर पंचर का काम कर रहे थे। वर्ष 2021 में उनके निधन के बाद उनके बेटे रवि ने दुकान संभाली। सरकार की स्वामित्व योजना लागू होने के बाद रवि कंबोज ने संस्था को किराया देने से इन्कार कर दिया। इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने बुलडोजर चला दुकान तोड़ दी।