फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   PWD sat in haste after CMO Twitter handle of former CM Hooda, later corrected mistake, fatehabad

जल्दबाजी में पूर्व सीएम हुड्डा वाले सीएमओ ट्विटर हैंडल को फालो कर बैठा पीडब्लयूडी, बाद में सुधारी गलती

Sun, 15 Dec 2019 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
PWD sat in haste after CMO Twitter handle of former CM Hooda, later corrected mistake, fatehabad
फतेहाबाद। पीडब्ल्यूडी का भी कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशों के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने आनन-फानन में अपना ट्विटर हैंडल शुरू कर दिया है। विभाग ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अकाउंट को भी फॉलो करना स्टार्ट कर दिया। लेकिन विभाग के अफसर सूबे के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को पहचानने में गलती कर बैठे। जल्दबाजी में डिप्टी सीएम के साथ-साथ सीएम कार्यालय के ट्विटर हैंडल की बजाए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में शुरू हुए सीएमओ ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया। मौजूदा सीएमओ कार्यालय का ट्विटर हैंडल समझकर पीडब्ल्यूडी ने जिस अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया है, वह सिर्फ एक अकाउंट यानी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के औपचारिक अकाउंट को फॉलो करता है। हालांकि जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों को अपनी गलती समझ आ गई और उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सीएमओ कार्यालय अकाउंट को भी फॉलो करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन में एक हजार से अधिक लोग जुड़े
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए थे कि विभाग अपना एक औपचारिक ट्विटर हैंडल बनाए और लोगों से सड़कों की तस्वीरें मंगवाकर उन सड़कों को ठीक करने की प्लानिंग बनाए। उपमुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने उसी सांय अपना ट्विटर हैंडल लांच कर दिया। तब से लेकर अब तक इस ट्विटर हैंडल पर एक हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं जो आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों व इलाकों की सड़कों की तस्वीरें भेजकर रिपेयरिंग व नई सड़कें बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवंगत सुषमा स्वराज ट्विटर पर सुनती थीं समस्याएं
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेशमंत्री सुषमा स्वराज भी ट्विटर पर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करवाने में काफी सक्रिय रहती थीं। जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। हरियाणा ही नहीं, फतेहाबाद में भी कई लोगों ने सुषमा स्वराज से संपर्क कर मदद पाई थी। इसी तर्ज पर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री आफिस सीएमओ के नाम से ट्विटर पर एक्टिव हुआ और लगातार लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनकी समस्याएं सुलझा रहा है। अब इसी तर्ज पर उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने भी समस्याएं ट्विटर पर सुननी प्रारंभ कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed