फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Purchase of Parmal paddy stopped

Fatehabad News: परमल धान की खरीद बंद, अब होगी गैर-सरकारी खरीद

Sat, 16 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Purchase of Parmal paddy stopped
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में शनिवार से धान की सरकारी खरीद बंद हो गई है। परमल धान की खरीद का आखिरी दिन शुक्रवार रहा। हालांकि, जिले में अब भी धान की कटाई जारी है। ऐसे में जो किसान एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे, उन्हें निजी खरीदारों के पास जाना पड़ेगा। अब सिर्फ गैर सरकारी खरीद ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर धान की खरीद का कार्य संपन्न हो गया है। अंतिम दिन होने के कारण फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार को काफी भीड़ रही। मंडी में जाम की स्थिति भी रही। धीमे उठान के चलते जिले के खरीद केंद्र और अनाज मंडियां धान की फसल से अटी हुई हैं। जिले में शुक्रवार तक कुल खरीद में से 24,868 मीट्रिक टन धान की उठान बाकी रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार डेढ़ लाख मीट्रिक धान की कम खरीद हुई है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2023-2024 में कुल 9,26,432 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, लेकिन साल 2024-2025 के इस सीजन में 7,35,320 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। हालांकि, इस साल जिले में कुल धान का रकबा पिछले साल की तुलना में बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस बार खाद्य पूर्ति विभाग ने 1,76,279 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,34,792 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 3,24,249 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। जिले में कुल 7,003,61 मीट्रिक टन धान की उठान किया जा चुकी है। इसमें से खाद्य पूर्ति विभाग ने 1,70,674 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,24,136 मीट्रिक टन और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 3,05,551 मीट्रिक टन धान की उठान की है।

44,425 किसानों ने बेची धान की फसल
जिले में 44,425 किसानों ने धान की फसल बेची है। इन किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण भी हुआ है। किसानों को 2,320 रुपये एमएसपी दिया गया है। 44,425 किसानों उनकी खरीदी गई फसल के लिए 1630.41 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।


प्रदेश सरकार की ओर से जिले में परमल धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक ही किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। यह समय अवधि पूरी हो गई है। अनाज मंडी में खरीदी हुई धान का उठान भी जल्द करवाया जाएगा। - विनीत जैन, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed