{"_id":"66de4038eb94640e000210e4","slug":"punjabi-society-will-field-a-candidate-for-the-first-time-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122042-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाबी समाज पहली बार उतारेगा उम्मीदवार, आज होने वाली बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाबी समाज पहली बार उतारेगा उम्मीदवार, आज होने वाली बैठक में होगा फैसला
Mon, 09 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का समय जैसे ही नजदीक आ रहा है, उसी के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद में पंजाबी समाज द्वारा उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के निर्माणाधीन भवन में रविवार को बैठक हुई।
बैठक में राजेंद्र चौधरी काका को उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा की गई, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका। सोमवार को शाम 6 बजे फिर से बैठक बुलाई गई है। जिसमें समाज के अन्य लोगों को भी बुलाया गया है ताकि इस बारे में अंतिम फैसला हो सके। ऐसा पहली बार होगा जब पंजाबी समाज आजाद उम्मीदवार को मैदान में उतारेगा।
विधानसभा क्षेत्र में पंजाबी समाज के 28 से 30 हजार मतदाता है और खास कर शहर में सबसे ज्यादा हैं। राजेंद्र चौधरी काका दो बार पहले पार्षद रह चुके हैं। बैठक में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय निर्मोही ने कहा कि ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो समाज और हलके के बारे में सोचे। बैठक में नगर परिषद पूर्व चेयरमैन दर्शन नागपाल, पंचनद सेवा ट्रस्ट प्रधान किशोरी लाल नारंग, मनोज नारंग, सुरेंद्र बत्रा, संजीव गेरा, चंद्रभान मुंजाल, मदन मुटरेजा, हंसराज कटारिया आदि मौजूद रहे।