फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab won the gold medal in the Under-11 boys' Farri Soti even

Fatehabad News: अंडर-11 लड़कों की फर्री सोटी में पंजाब ने स्वर्ण पदक जीता

Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab won the gold medal in the Under-11 boys' Farri Soti even
फाइनल में गतका खेलते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
रतिया। गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-11 लड़कों की फर्री सोटी टीम स्पर्धा में पंजाब ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत, दिल्ली ने कांस्य पदक हासिल किया। महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग की सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में झारखंड पहले, हरियाणा दूसरे, पंजाब तीसरे और महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर-11 लड़कियों की सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में दिल्ली ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश ने रजत और बिहार ने कांस्य पदक जीता। राजस्थान चौथे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कों की फर्री सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब ने स्वर्ण, चंडीगढ़ ने रजत और दिल्ली ने कांस्य पदक हासिल किया। हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में चंडीगढ़ पहले, हिमाचल प्रदेश दूसरे, राजस्थान तीसरे और पंजाब चौथे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कियों की फर्री सोटी टीम स्पर्धा में दिल्ली ने स्वर्ण, पंजाब ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। झारखंड चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 21 राज्यों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन विदेश दौरे पर होने के कारण वे नहीं आ सके।

कार्यक्रम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सहित, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह बलियाला, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, रतिया के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान राजिंदर सिंह सोहल, महासचिव बलजिंद्र सिंह, गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरवन सिंह सहित व खिलाड़ी मौजूद रहे।

फाइनल में गतका खेलते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक

फाइनल में गतका खेलते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed