फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab families took shelter in Haryana due to floods

Fatehabad News: बाढ़ के चलते पंजाब के परिवारों ने ली हरियाणा में शरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab families took shelter in Haryana due to floods
रतिया टेंट में रह रहे पंजाब के निवासी।
रतिया। पंजाब के गांव वीरेवाला डोगरा के अनेकों परिवारों के सदस्य गांव में बाढ़ का ज्यादा पानी आ जाने के कारण हरियाणा में शरण लेने के लिए आ गए हैं। इन परिवारों के कुछ सदस्य पंजाब सीमा पर हरियाणा के गांव भूंदड़वास के पास भाखड़ा के किनारे पुल के साथ-साथ टैंट लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वीरेवाला डोगरा गांव के ग्रामीणों अमरीक सिंह, मिट्ठू सिंह, गमदूर सिंह, गुरमीत, बूटा सिंह, मनिंदर, लवप्रीत, करनैल, महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव के सरपंच के साथ-साथ पंजाब सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। इस कारण सभी को परिवार सहित हरियाणा में रहने को मजबूर होना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे पंजाब सीमा के गांव वीरेवाला डोगरा में रह रहे थे कि अचानक बाढ़ का पानी उनके घरों में 10 फुट तक पहुंच गया। जब उन्होंने अपने गांव के सरपंच व पंजाब सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई तो उन्होंने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जिस कारण वे खुद ही पंजाब से हरियाणा में शरण लेने के लिए आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बाढ़ के पानी से बाहर निकालने के लिए किश्ती तक उपलब्ध नहीं करवाई गई। यहां हरियाणा में आसपास के ग्रामीणों, नीलकंठ महादेव सेवा समिति और रतिया विश्वकर्मा गुरुद्वारे द्वारा खाने पीने सहित अन्य हर प्रकार की सहायता उन्हें उपलब्ध करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन

कोट
यह आपदा का समय है। इन परिस्थितियों में हर कोई एक-दूसरे की मदद कर रहा है। प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाएं भी जरूरतमंदों की सहायता में जुटी हुई हैं।
-जगदीश चंद्र, एसडीएम, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed