फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public is asking, when will the mini bypass be illuminated?

Fatehabad News: जनता पूछ रही, मिनी बाईपास कब रोशन होगा

Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Public is asking, when will the mini bypass be illuminated?
फतेहाबाद के मिनी बाइपास पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अंधेरे से गुजरते वाहन चालक। 
फतेहाबाद। शहर में बना मिनी बाईपास आखिरकार 14 सालों बाद भी रोशन नहीं हो सका है। सात किलोमीटर लंबे इस मिनी बाईपास पर 14 सालों में भी प्रशासन स्ट्रीट लाइट नहीं लगवा सका है। पहले चार साल कांग्रेस राज और फिर अब दस साल से भाजपा शासन में भी स्ट्रीट लाइट लगने का इंतजार ही चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए साल 2011 में तत्कालीन विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के प्रयासों से बनकर तैयार हुए इस मिनी बाईपास का तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उद्घाटन किया था। उस समय स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी थी। उसके बाद से न पीडब्ल्यूडी और न ही नगर परिषद प्रशासन ने यहां स्ट्रीट लाइटें लगवाने को लेकर प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में नगर परिषद की सीमा में शामिल गांव आजाद नगर, हंस काॅलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी के सरपंच व अन्य सामाजिक संगठनों ने भी काफी बार यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। राजनीतिक लोगों ने भी कभी यहां पर लाइट लगवाने का मुद्दा नहीं रखा। सात किलोमीटर तक रात के इस अंधेरे भरे सफर में काफी बार हादसा होने का भी खतरा रहता है। रात के समय भी इस रोड से हजारों लोगों का आवागमन होता है। अब नगर परिषद के सीमा में शामिल कॉलोनियों के पार्षदों ने कई बार हाउस की बैठक में ये मुद्दा रखा, जिसे पास तो कर दिया गया। मगर अब तक इस काम को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी बाईपास पर साइक्लिंग ट्रैक बनाने का भी पास हो चुका प्रस्ताव : साल 2011 में बनकर तैयार हुए इस मिनी बाईपास पर साइक्लिंग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। हालांकि, इस मामले को लेकर सिर्फ कागजों में काम चल रहा है। न ही मिनी बाईपास के पास कोई कब्जा हटाया गया और न ही किसी प्रकार का टेंडर लगा है। साइक्लिंग ट्रैक बनने के बाद भी स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन वह भी अभी तक इसमें शामिल नहीं की गई है। शहरवासियों का कहना है कि मिनी बाईपास पर अभी काफी काम की जरूरत है। जिनके समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed