फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public health department to now build disposal tank in place of johad in Bhuna

जनस्वास्थ्य विभाग अब भूना में जोहड़ की जगह पर बनवाएगा डिस्पोजल टैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Public health department to now build disposal tank in place of johad in Bhuna
भूना शहर जहां से पानी निकालने के बाद की स्थिति। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भूना में भारी बारिश के बाद जलभराव होने से बने बाढ़ जैसे हालातों ने प्रशासन की नींद तोड़ने का काम किया है। प्रशासन के पास संसाधनों की कमी के कारण भूना में जलभराव को जल्द नहीं निपटाया जा सका। इस कारण जलभराव को खत्म करने में प्रशासन को सात दिन लग गए। कई क्षेत्र ऐसे है, जहां अभी पूरी से बारिश का पानी नहीं निकला है। भविष्य में दोबारा ऐसे हालात न बनें, इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर जाग गए हैं और योजना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर भूना में जोहड़ की जगह पर डिस्पोजल टैंक बनाएंगे। पानी का लेवल जोहड़ की तरफ है, ऐसे में अगर यहां पर डिस्पोजल टैंक बनता है तो पानी इसमें इकट्ठा होगा और फिर यहां से रंगोई नाले में निकाला जाएगा। जगह मिलने के बाद ही जनस्वास्थ्य विभाग अस्टीमेट बनाएगा। इसलिए नगरपालिका भूना से जगह मांगी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो फतेहाबाद में तुलसीदास चौक पर बनाए गए डिस्पोजल टैंक की तर्ज पर ही यहां पर काम करने की योजना है।
विज्ञापन

90 में से 80 एकड़ पर हो चुका है कब्जा
भूना में नगर पालिका के पास जोहड़ की करीब 90 एकड़ जगह है। ये तीन अलग-अलग जगहों पर है। पहली जगह जनता धर्मशाला के पास है जो कि सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरी जगह रामलीला मैदान के पास है और तीसरी जगह बंगला जोहड़ के पास है। यहां के लोगों की माने 90 एकड़ में से 80 एकड़ जमीन पर कब्जा हो चुका है और इसके लिए नगर परिषद के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोई नाले में है पानी निकालने की योजना
जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो नगर पालिका से जोहड़ की जगह ली जाएगी। यहां डिस्पोजल टैंक बनाए जाएंगे। पानी का लेवल जोहड़ की तरफ है और आसानी से डिस्पोजल टैंक में जाएगा और इसके बाद यहां से मोटर के जरिये रंगोई नाले में निकाला जाएगा।
बाढ़ से शहर के 9 वार्ड तक हुए है प्रभावित
भूना में 12 दिन पहले हुई बारिश के कारण जलभराव हुआ था। भूना शहर के अलावा आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। बाढ़ की स्थिति बनने से 15 में से 9 वार्ड पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। रिहायशी क्षेत्र, सरकारी कार्यालयों के अलावा दुकानदारों को भी नुकसान हुआ है।
नौ गांवों में अभी प्रभावित रहेगी पानी सप्लाई, खराब हुई मोटरें
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नौ गांवों में अभी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। गांव नाढोडी, खासा पठाना, ढाणी गोपाल, नहला, दहमन, मोचीवाली, एमपी रोही, जांडवाला सोत्तर और नकटा गांव के जलघरों में जलभराव के कारण मोटरें खराब हो गई है। मोटरें ठीक होने के बाद ही इन गांवों में पानी की सप्लाई शुरू होगी। फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था कर रहे है।
भूना में एक दिन में इतनी बारिश हुई है, जितनी पूरे साल में होती है। इसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पाई। भविष्य में ऐसी नौबत दोबारा न आए, इसलिए भूना नगरपालिका से जोहड़ की जगह मांगी जाएगी। वहां पर डिस्पोजल टैंक बनाएंगे, जिससे मोटर के जरिये पानी की निकासी रंगोई नाले में करने की योजना है। इसको लेकर अभी एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
भूना में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पब्लिक हेल्थ इसको लेकर योजना कर रहा है। जोहड़ की जगह को लेकर अभी तक मेरे पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
- अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed