फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public health department started work to repair the city's sewerage system

Fatehabad News: शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया कार्य

Sun, 12 Mar 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Public health department started work to repair the city's sewerage system
टोहाना। शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब 16 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर चार करोड़ 30 लाख 65 हजार रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

योजना के तहत शहर के उन सभी वंचित एरिया में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां पर अभी तक सीवरेज की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस योजना के पूरा होने के बाद नगर परिषद द्वारा अधिकृत शहर का कोई भी अप्रूव्ड एरिया ऐसा नहीं रहेगा जहां पर सीवरेज पाइप लाइन नहीं बिछी हो। विभाग द्वारा टेंडर करवाकर वर्क आर्डर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


करीब 100 प्वाइंट पर हो रहा है कार्य
योजना के तहत पूरे शहर की विभिन्न गलियों में ऐसे 100 प्वाइंट हैं जहां पर अभी तक सीवरेज की पाइप लाइन नहीं डाली गई है जिसके लिए विभाग द्वारा उक्त योजना के तहत कार्य किया जा रहा है ताकि पूरे शहर में सीवरेज की पाइप लाइन बिछाकर सभी शहर वासियों को सीवरेज व्यवस्था का लाभ दिया जा सके। विभाग द्वारा करीब 100 एरिया को चिह्नित कर लिया गया है ताकि कोई भी एरिया छूटे नहीं। इन सभी एरिया में करीब 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाले जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में आठ इंच की 15425 मीटर पाइप, 10 इंच की 470 मीटर तथा 12 इंच की 400 मीटर पाइप डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 किलोमीटर एरिया था वंचित
जन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड मुताबिक टोहाना के अप्रूव्ड एरिया में करीब 120 किलोमीटर लंबी सीवरेज की पाइप लाइन बिछी हुई है। करीब 5 वर्ष पूर्व वर्ष 2018 में भी शहर के कुछ एरिया में सीवरेज की पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिसमें से उक्त 16 किलोमीटर लंबा एरिया अभी सीवरेज की व्यवस्था से वंचित था जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने अब इस शेष रहे एरिया में भी सीवरेज के कार्य को भी पूरा करना शुरू कर दिया है। उक्त योजना के पूरा होने से शहर के उन सभी वंचित एरिया के लोगों को भी सीवरेज व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा जो कि अभी तक वंचित थे।


नगर परिषद द्वारा अधिकृत शहर के सभी शेष रहे एरिया में करीब 16 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य शहर के मेडिकल एन्क्लेव में शुरू हो चुका है -आदर्श सिंगला एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed