{"_id":"643c49b445cc72bde7066976","slug":"public-health-department-left-the-water-drainage-project-in-the-middle-of-model-town-fatehabad-news-c-21-1-108222-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने मॉडल टाउन में से पानी निकासी प्रोजेक्ट बीच में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने मॉडल टाउन में से पानी निकासी प्रोजेक्ट बीच में छोड़ा
Mon, 17 Apr 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन एरिया में से पानी निकासी का प्रोजेक्ट जनस्वास्थ्य विभाग ने ठंडे बस्ते डाल दिया है। चार साल पहले प्रोजेक्ट के लिए बजट लेकर भी जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरा नहीं किया है। नगर परिषद की तरफ से जारी हुए बजट के तहत दो चरणों में काम पूरा होना था लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण का काम ही पूरा नहीं किया। इस पर करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च होनी थी। चार साल से ये प्रोजेक्ट अटका ही हुआ है और इस बार फिर मॉडल टाउन क्षेत्र के लोगों को जलभराव की स्थिति से जूझना होगा।
अधिकारी खुद मान रहे हैं कि धर्मशाला रोड विवाद के चलते दूसरे चरण का काम शुरू ही नहीं किया गया। हालांकि इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। बरसात के दौरान नागरिक अस्पताल के अंदर और बाहर दो-दो फुट तक जलभराव हो जाता है।
ठेकेदार को जनस्वास्थ्य विभाग ने जारी किए थे नोटिस :
मॉडल टाउन में से पानी निकासी पाइप लाइन बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेंडर जारी हुआ था। इसके बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी हुआ। लेकिन एजेंसी ने पाइपें रखने के बाद काम शुरू नहीं किया। वर्ष 2021 में जनस्वास्थ्य विभाग ने संबंधित एजेंसी को कई बार नोटिस भी जारी किए थे लेकिन इसके बाद ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
2019 में नगर परिषद ने दिए थे 62 लाख रुपये
शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए 2019 में नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा था। जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर नगर परिषद को दिया था। नप ने धर्मशाला रोड, कन्या स्कूल के सामने, वाल्मीकि चौक, नागरिक अस्पताल से होते हुए नए बस स्टैंड तक पाइप लाइन डालने के लिए 62 लाख रुपये जारी किए थे। अक्तूबर 2019 में काम शुरू हुआ तो धर्मशाला रोड से तुलसीदास चौक तक पाइप लाइन डाली गई। लेकिन दूसरा प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया।
जनस्वास्थ्य विभाग की ये थी प्लानिंग :
शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बड़ी पाइप लाइन है जो कि खैराती रोड स्थित एसटीपी में जा रही है। शहर के तुलसीदास चौक, बर्फ फैक्ट्री वाली गली, कबीर बस्ती, वाल्मीकि चौक, नागरिक अस्पताल एरिया का पानी व मॉडल टाउन के बरसाती पानी को निकालने के लिए पाइप लाइन डाली जानी थी और इसे बस स्टैंड के पास बड़ी पाइप लाइन जोड़ा जाना था।
मॉडल टाउन में पाइप लाइन बिछाई जानी थी लेकिन धर्मशाला रोड विवाद के चलते इस पर काम नहीं हुआ। हालांकि तुलसी दास चौक पर पानी निकासी के लिए डिस्पोजल टैंक बन चुका है। दूसरे चरण के प्रोजेक्ट की राशि वापस दी गई है या नहीं, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं है।
- बलविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग