फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public Health Department cuts illegal drinking water connections of eight shops

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने आठ दुकानों के काटे पेयजल के अवैध कनेक्शन

Wed, 24 Apr 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department cuts illegal drinking water connections of eight shops
फतेहाबाद में पानी के अवैध कनेक्शन को काटते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग शहर में पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर सख्त हो गया है। जिन उपभोक्ताओं का 15 हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में अवैध कनेक्शनों को काटने को लेकर अभियान चलाया। टीम ने आठ दुकानों के पानी कनेक्शन काटे। विभाग अब तक पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर 63 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चुका है लेकिन इसके बावजूद लोग कनेक्शन वैध नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार दोपहर को कार्यकारी अभियंता सतीश देसवाल, एसडीओ सतपाल रोज, जेई बलविंद्र सिंह, पंकज शर्मा के नेतृत्व में अवैध कनेक्शनों को लेकर कार्रवाई शुरू की। टीम में शामिल नीरज ठाकुर, लीला कृष्ण, तरुण मेहता, वीरेंद्र सिंह, अजय, कमल कुमार ने पहले लालबत्ती चौक पर पहुंचकर सरताज कुल्फी, शंकर हेयर ड्रेसर, भगवती नमकीन भंडार, कन्नू चिकन कॉर्नर, सचिन मीट पैलेस, यूनिक ब्यूटी पार्लर, मैकअप स्टूडियो, ब्यूटी एम्पायर का पानी कनेक्शन काट दिया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ रुपये का पानी का बिल बकाया
जनस्वास्थ्य विभाग पानी बिल के बकायादारों पर भी सख्त हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। अधिकारियों की माने तो जिन उपभोक्ताओं का पानी का बिल 15 हजार से ज्यादा का बकाया है उसे नोटिस जारी होगा। बिल नहीं भरने पर कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 17 हजार पानी के कनेक्शन, 10 फीसदी अवैध
जनस्वास्थ्य विभाग के शहर फतेहाबाद में करीब 17 हजार पानी के कनेक्शन है। इसमें करीब 10 फीसदी पानी के कनेक्शन अवैध हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार पानी के कनेक्शन बिना मीटर के चल रहे हैं। विभाग द्वारा शहर में मीटर लगा होने पर 60 रुपये और बिना मीटर पेयजल का कनेक्शन होने पर 120 रुपये प्रति माह वसूला जा रहा है।

कोट
शहर में जो भी अवैध कनेक्शन चल रहे हैं उसे काटा जाएगा। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी लोग अवैध कनेक्शन को बंद नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा जो कनेक्शन बिना मीटर के चल रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed