फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public health department cuts 18 illegal water connections

Fatehabad News: जन स्वास्थ्य विभाग ने काटे पानी के 18 अवैध कनेक्शन

Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Public health department cuts 18 illegal water connections
टोहाना रोड पर अवैध कनेक्शन काटते जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद्र लाली व अन्य कर्
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग ने बुधवार को टोहाना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पानी के करीब 18 अवैध कनेक्शन काटे गए। दोबारा अवैध कनेक्शन लेने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि जल बचाने के लिए जिले में लिए गए सभी अवैध कनेक्शनों को काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बुधवार को टोहाना रोड पर सर्विस स्टेशनों पर अवैध कनेक्शन काटे गए। चेतावनी के तौर पर नोटिस भी जारी किया गया है। आरोपियों को 24 घंटे में विभाग के कार्यालय में आकर अपना कनेक्शन मंजूर करवाना होगा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद विभाग के जेई छोटू राम ने बताया कि पीने के पानी का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर बीआरसी कुलदीप सिंह, विभाग के शमशेर सिंह, दलबीर सिंह, नफे सिंह, भीम सिंह, रवि सिंह, ईश्वर सिंह, अमन सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed