फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public Grievance Committee meeting today; 13 complaints to be heard

Fatehabad News: जन परिवाद समिति की बैठक आज, 13 शिकायतों पर होगी सुनवाई

Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Public Grievance Committee meeting today; 13 complaints to be heard
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर बना डीपीआरसी हॉल जहां पर जन परिवाद समिति की होगी बैठक। संवाद
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक सोमवार 24 अगस्त को सुबह 11 बजे डीपीआरसी में होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पुरानी लंबित शिकायतों के साथ नए परिवादों पर भी सुनवाई होगी। एजेंडे में कुल 13 शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बैठक में सिंचाई विभाग के 3, पुलिस विभाग के 2, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2, शहरी स्थानीय निकाय के 2, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के 2, एसडीएम व बिजली निगम से संबंधित एक-एक एजेंडों पर सुनवाई की जाएगी। बैठक में 8 पुराने परिवाद व 5 नए परिवादों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

-----
इन एजेंडों पर हाेगी सुनवाई
1. जल निकासी व पाइपलाइन विवाद – बड़ोपल गांव में टूटी पाइपलाइन और नाले की सफाई न होने से खेतों में जलभराव व फसल नुकसान की शिकायत।
2. अवैध कॉलोनी में सड़क निर्माण का मामला – रतिया में अवैध कॉलोनी पर सड़कों के निर्माण की शिकायत।
3. जमीन कब्जे का विवाद – टोहाना क्षेत्र में जमीन पर जबरन बुआई, कब्जे और मारपीट के आरोपों से जुड़ी शिकायत।
4. ब्लैकमेलिंग का मामला – टोहाना क्षेत्र से जुड़ी शिकायत में ब्लैकमेलिंग, धन उगाही और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए हैं।
5. नहर की खाल तोड़ने का विवाद – भूना क्षेत्र में सिंचाई की खाल बार-बार तोड़े जाने से किसान को पानी नहीं मिलने और फसल प्रभावित होने की शिकायत।
6. फसल बीमा का विवाद – दैयड़ गांव के किसानों ने फसल पर गलत ऑब्जेक्शन लगाए जाने और करीब 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ नुकसान का दावा किया है।
7. प्रॉपर्टी आईडी का विवाद – रतिया में जमीन की प्रॉपर्टी आईडी में गलत व्यक्ति का नाम दर्ज होने की शिकायत।
8. पेयजल कनेक्शन की समस्या – अयाल्की गांव में करीब दो साल पहले आवेदन व सिक्योरिटी जमा कराने के बावजूद पानी की पाइपलाइन न बिछाने की शिकायत।

9. आढ़ती द्वारा फसल भुगतान विवाद – लल्लूवाल के किसानों ने धान की फसल बेचने के बाद करीब 7.98 लाख रुपये की राशि का भुगतान न मिलने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10. सिंचाई पानी की कमी – सिरसा जिले के खेड़ी गुसाईयाना क्षेत्र के किसानों ने टेल तक पर्याप्त पानी न पहुंचने से फसल सूखने की शिकायत की है।
11. गली का पुनर्निर्माण मामला – बरसीन गांव में सीवर पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद भी गली का पुनर्निर्माण नहीं हुआ जिससे बारिश में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

12. प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनने का मामला – भूना में लंबे समय से प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनने और नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायत।
13. बिजली लाइन से सुरक्षा का मामला – भट्टूकलां में मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन और उसे मकान की ग्रिल से बांधे जाने से जान-माल के खतरे की शिकायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed