{"_id":"69331a79e5d2f3aba407aa4e","slug":"protested-against-the-use-of-substandard-material-in-street-construction-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-144801-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर विरोध जताया
Fri, 05 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक नगर में हो रहा गली का निर्माण। संवाद
फतेहाबाद। अशोक नगर क्षेत्र में वार्ड 9 की नई गली के निर्माण पर शुक्रवार को गलीवासियों ने विरोध जताया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि गली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और निर्माण मानकों का उल्लंघन हो रहा है।
गलीवासियों का कहना है कि गली के नीचे मिट्टी की परत पर सीधे आरसीसी गली का निर्माण किया गया है, जबकि निर्माण नियमों के अनुसार पहले कंक्रीट या रोड़ी का बेस तैयार करना आवश्यक है। इसके बिना गली लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार लागत बचाने हेतु सीधे मिट्टी पर सीमेंट-कंक्रीट डाल रहा है, जिससे गली केवल एक-दो साल में ही उखड़ सकती है।
सुशील कुमार, मुकेश, रवि उतरेजा और विकास उतरेजा ने कहा कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सीमेंट और अन्य सामग्री की जांच होनी चाहिए। उनका मानना है कि घटिया निर्माण सामग्री से बनी गली जनता के पैसे की बर्बादी साबित होगी।
विज्ञापन
वार्ड पार्षद सुभाष नायक ने बताया कि यदि गली निर्माण में किसी प्रकार की समस्या है तो सुबह जाकर निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा तो अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-
मामला संज्ञान में आया है, संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए है कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाएगी।
-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद