फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest, roadways, workers, demand, fatehabad

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे रोडवेज कर्मचारी

Thu, 12 Sep 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest, roadways, workers, demand, fatehabad
फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के अनुसार फतेहाबाद डिपो के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इससे पूर्व रोडवेज प्रांगण में आयोजित गेट मीटिंग की अध्यक्षता सभी यूनियनों के डिपू प्रधान मनोज कुण्डू, शिव कुमार, सत्येंद्र ग्रोवर, ईश्वर सहारण ने संयुक्त रूप से की व संचालन सचिवों द्वारा किया गया। विरोध प्रदर्शन में तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा, सरबत पूनियां, मनोज कुण्डू, सत्येंद्र आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य नेताओं ने कहा कि सरकार ने 510 निजी बसों के टेंडर रद्द करने का आदेश वापस लेकर वादाखिलाफी की है जिससे कर्मचारियों में रोष है। तालमेल कमेटी सरकार से मांग करती है कि सभी 700 बसों को हायर करने का फैसला रद्द करे, 2018 की हड़ताल के दौरान सरकार द्वारा की गई सभी तरह की प्रताड़ना वापस हो, एस्मा की कार्यवाही वापस हो, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। इसके अलावा 1992 से 2003 तक लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से सभी लाभ दिए जाएं। परिचालक का ग्रेड पे बढ़ाया जाए, कर्मशाला में स्थायी भर्ती की जाए। सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए। रोडवेज बेड़े में 14 हजार नई बसें शामिल की जाएं जिससे 84 हजार युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सके। इसके अलावा तकनीकी वेतनमान सभी कर्मचारियों को दिया जाए। खाली पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के माध्यम से इन मांगों का समाधान करें अन्यथा तालमेल कमेटी 22 सितंबर को पानीपत के इसराना में नागरिक सम्मेलन कर सरकार की वादाखिलाफी व घोटालों की पोल खोलेगी और उससे भी सरकार ने सबक नहीं लिया तो आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर संदीप जांडली, जितेंद्र, महाबीर फौजी, साधूराम, रिछपाल, राजेश सेलवाल, नरेंद्र सोनी, पवन सहित अनेक रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed