फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest, goldsmith, exise duty, support, resign, chairman, jakhal, fatehabad

स्वर्णकार संघ के जाखल प्रधान ने दिया इस्तीफा

Tue, 22 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल Updated Tue, 22 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest, goldsmith, exise duty, support, resign, chairman, jakhal, fatehabad
ज्वालानगर में काले कानून का 'दसवां संस्कार' - फोटो : file
जाखल के स्वर्णकारों की बैठक में उस समय विवाद हो गया जब संघ के जाखल प्रधान ने कुछ दुकानदारों के द्वारा हड़ताल के चलते दुकानों से चोरी छुपे माल बेचने पर एतराज जताया। प्रधान की इस बात का कुछ सदस्यों ने विरोध कर दिया, जिस पर प्रधान ने बैठक का बहिष्कार कर पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने नई कार्यकारिणी बनाने की भी सहमति जता दी है। फिलहाल मामला गर्माया हुआ है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी विरोध में जाखल स्वर्णकार संघ सदस्यों की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करनैल खिप्पल ने की। वहीं संघ के जाखल प्रधान कृष्ण कुमार काका भी शामिल रहे। बैठक में  दो मार्च से जारी हड़ताल को जारी रखते हुए संघर्ष करते रहने के लिए चर्चा की गई, वहीं कुछ दुकानों को खोलने तथा ग्राहकों को चोरी छुपे सामान देने पर प्रधान ने एतराज जताया।
विज्ञापन


प्रधान कृष्ण कुमार काका ने कहा कि कुछ सदस्य हड़ताल के दौरान दुकानों से ग्राहकों को चोरी छुपे माल बेचते हैं। इस बात पर दूसरे सदस्य ने एतराज जताया व दुकानों को खोलने के लिए कुछ समय निर्धारित करने की बात रखी। दोनों मुद्दों पर स्वर्णकारों में विवाद बन गया। प्रधान कृष्ण कुमार काका ने बैठक का बायकाट कर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। बैठक में सतपाल, लाभ सोनी, मोहित, सोनू अग्रवाल, मक्खन गर्ग, सुरेंद्र सिधानी, अमित वर्मा, संदीप वर्मा, पैरी खिप्पल, टिंकु वर्मा, इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सदस्य कर रहे अवमानना
प्रधान कृष्ण काका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने दुकानों को चोरी छुपे खोलकर ग्राहकों को सामान देने पर एतराज जताया है। ऐसा करने वाले दुकानदारों को बात रास नहीं आई। इसी वजह से उन्होंने बैठक का बायकाट किया व अपने पद से इस्तीफा देते हुए नई कार्यकारिणी बनाने की सहमति जताई है। वहीं, स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करनैल खिप्पल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed