फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest ended after 21 hours on assurance of Municipal Council head In Fatehabad

Fatehabad: नगर परिषद प्रधान के आश्वासन 21 घंटे बाद खत्म हुआ धरना, इन मांगो पर बनी सहमति

Fri, 23 Feb 2024 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Feb 2024 03:34 PM IST
सार

फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि शहर से बंदरों, कुत्तों, बेसहारा अन्य पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पीड़ित परिवार को वह खुद और अन्य इच्छुक पार्षद एक-एक माह का मानदेय देंगे। 

विज्ञापन
protest ended after 21 hours on assurance of Municipal Council head In Fatehabad
फतेहाबाद के नगर परिषद प्रधान के साथ बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के शहर के शिव चौक निवासी आशु के बंदरों के हमले के बाद जान बचाने के लिए छत से कूदने के बाद दोनों पैरों की हड्डी टुटने के मामले में मुआवजा, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पशु मुक्त शहर की मांग को लेकर वीरवार दोपहर को शुरू हुआ धरना करीब 21 घंटे बाद खत्म हो गया।

विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक व पार्षदों की घायल महिला के परिजन और मौके पर मौजूद शहर के लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने खड़े होकर आश्वासन दिया कि दो माह में शहर को पशु मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर से बंदरों, कुत्तों, बेसहारा अन्य पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पीड़ित परिवार को वह खुद और अन्य इच्छुक पार्षद एक-एक माह का मानदेय देंगे। इसके अलावा सरकार से भी पीड़िता को मुआवजा दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री राहत कोष और इसके अलावा अन्य योजना से मुआवजा दिलवाया जाएगा। नगर परिषद प्रधान के लिखित आश्वासन के बाद पीडि़त परिवार और मौजूद लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद में चल रही बैठक के दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया और कांग्रेस नेता डॉ.वीरेंद्र सिवाच भी पहुंचे और पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed