{"_id":"5d2cc62c8ebc3e6d1e2bd255","slug":"protest-drug-praveen-kashi-fatehabad-fatehabad-news-rtk5049886120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण बेदी के आगमन पर लघु सचिवालय के प्रांगण में सड़क पर धरने पर बैठे प्रवीन काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण बेदी के आगमन पर लघु सचिवालय के प्रांगण में सड़क पर धरने पर बैठे प्रवीन काशी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा तस्करी पर लगाम लगाने और हरियाणा में नशाबंदी की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रवीन काशी और राष्ट्रीय गो रक्षक संत गोपालदास के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने अनशन स्थल से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हें साढ़े 12 बजे मिलने का समय दे रखा था। लेकिन जब एक बजे तक मंत्री अपने कार्यक्रम से फ्री नहीं हुए तो अनशनकारी सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन काशी व अन्य नेता लघु सचिवालय के प्रांगण में सड़क के बीचों धरना देकर बैठ गए। वहीं कृष्ण बेदी, डीसी, एसपी ने अन्य जिलाधिकारियों के साथ संत गोपालदास व प्रवीन काशी से मिलने पहुंचे।
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से इस मुद्दे पर सरकार के रूप पर नशाबंदी को लेकर अपनी मांगे रखी। साथ ही नशाबंदी करने, क्षेत्र में हेरोइन, स्मैक आदि की सप्लाई करने वालों के कठोर कानून बनाने, जिन देशों के नागरिक भारत में नशा तस्करी का धंधा चला रहे हैं, उनके दूतावास बंद करने, किसी भी मात्रा में हेरोइन, स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के तस्करों को उम्रकैद का प्रावधान करने व नशे की चपेट में आए युवाओं के निशुल्क पुनर्वास केंद्र स्थापित करने जैसी प्रमुख मांगे भी रखी। अनशनकारी प्रवीन काशी को राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने विश्वास दिलाया कि सरकार तस्करों पर किसी तरह की रहमदिली नहीं दिखाएगी। यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इन्हें संरक्षण देता पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने में भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। इस पर प्रवीन काशी संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा कि 11वें दिन कृष्ण बेदी के आश्वासन का वह सम्मान करते हैं, लेकिन जब तक मुख्यमंत्री इस बात का ठोस आश्वासन नहीं देते कि शराबबंदी को लेकर केबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा या हेरोइन के तस्करों के विरुद्ध एक सघन अभियान चलाया जाएगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
इन्होंने दिया समर्थन
इससे पूर्व प्रवीन काशी के आमरण अनशन के समर्थन में कांग्रेस महिला विंग, आम आदमी पार्टी, इनेलो, माकपा जैसे राजनीतिक दलों के अलावा शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, सिटी वेलफेयर क्लब, बेटी संस्था, ज्योति सावित्रि बाई फुले उत्थान मंच, वाल्मीकि महिला मुक्ति मोर्चा, सफदर नाटय मंच, नागरिक अधिकार मंच, स्वर्णकार समाज, आईएमसी जिला कमेटी, वन्य जीव रक्षा संस्था, प्रमेश्वर द्वार मानव सेवा समिति सिरसा, ढिंगसरा गौशाला कमेटी, भगत सिंह लाइब्रेरी फतेहाबाद, शहीद भगतसिंह नौजवान सभा, वक्त दे-रक्त दे संस्था, युवा जागरूकता मंच भूना जैसे करीब दो दर्जन संगठनों के पदाधिकारी भी समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
नशे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी : गोपालदास
संत गोपालदास ने कहा कि नशा आज किसी एक क्षेत्र या वर्ग विशेष के लिए समस्या नहीं रह गया है। आज यह नशा संपूर्ण भारत में युवाओं को अपना शिकार बनाकर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहा है। पंजाब सीमा से सटा होने की वजह से हेरोइन, स्मैक जैसे नशों के सेवन से सिरसा-फतेहाबाद जिलों में दर्जनों युवा एक साल में मौत का ग्रास बन चुके हैं। इसी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण भारत को नशा मुक्त करवाने के जनआंदोलन की शुरूआत फतेहाबाद में प्रवीन काशी द्वारा आमरण अनशन के जरिये की गई है।
मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भगत सिंह ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पूनिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया, पूर्व कर्मचारी नेता पूनम चंद रत्ति, आप हलकाध्यक्ष अंगद ढिंगसरा, अधिवक्ता सुशील बिश्नोई, पार्षद नेहा मित्तल, पूर्व प्राचार्या विद्या रत्ति, इनेलो महिला नेत्री एवं लाडो संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुमनलता सिवाच, अनीता क्रांति, समाजसेवी रणजीत ठक्कर सिरसा, सुरेंद्र पूनिया, जय सिंघल, विनोद अरोडा, कमलेश राय, कृष्ण सोनी, हंसराज बिश्नोई भोडियाखेडा, सुख सिंह, गौरी शंकर बत्तरा, दीपक प्रजापति, सुशील कुमार, गुरप्रीत सिंह, बल्लू यादव, दारासिंह बोदीवाली, कुलदीप सिंह सिरसा, सुनीता रत्ति, प्रेमलता वाल्मीकि, बलवंत आदिवाल, पूनित कुमार, विशाल सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अब पपीहा पार्क में धरना देंगे प्रवीन काशी
नशे के खिलाफ ऊधम सिंह पार्क में धरने पर बैठे प्रवीन काशी अब पपीहा पार्क में धरना देंगे। उनका कहना है कि बाथरूम गंदा है और पार्क के अंदर पानी भर जाता है। इस कारण यहां से स्थान बदला गया।