{"_id":"6a357608a564a8727c004632","slug":"protest-called-off-on-dmcs-orders-instructions-issued-for-cleaning-hadda-rodi-and-improving-boundary-wall-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156004-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीएमसी के आदेश पर टला धरना, हड्डा रोड़ी में सफाई व चहारदीवारी सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीएमसी के आदेश पर टला धरना, हड्डा रोड़ी में सफाई व चहारदीवारी सुधार के निर्देश
Fri, 19 Jun 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
भूना। उकलाना रोड स्थित हड्डारोड़ी में मृत गाय, बछड़ों और नंदियों के अवशेषों के कथित दुरुपयोग को लेकर उपजे विवाद के बीच प्रशासन सक्रिय हो गया है। किसानों और स्थानीय लोगों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) प्रवीण कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ओला, सरजीत जाखड़, रामकुमार मेहला और विजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीएमसी ने नगर पालिका सचिव दीपक कुमार को हड्डारोड़ी में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत, दुर्गंध रोकने के लिए केमिकल छिड़काव और मौके पर जमा कचरे की तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मांग रखी कि शहर के बाहर के क्षेत्रों से मृत पशुओं को हड्डा रोड़ी में लाने पर रोक लगाई जाए। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने संतोष जताया और धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। संवाद