फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Protest against the government against the online transfer policy

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against the government against the online transfer policy
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
टोहाना। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सब डिविजन सिटी कार्यालय के सामने शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट शहरी प्रधान सूरजमल नैन ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सिटी सचिव सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


सब यूनिट प्रधान ने कहा कि केंद्रीय परिषद ने 1 दिसंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्युत विभाग हरियाणा को पत्र लिखकर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू न करने का निवेदन किया था। यूनियन का मानना है कि यह नीति तकनीकी और फील्ड कर्मचारियों के हित में नहीं है। यूनियन के अनुसार, यह नीति कर्मचारी विरोधी है और इसमें व्यावहारिक कठिनाइयां तथा सुरक्षा संबंधी जोखिम है।
विज्ञापन


बिजली निगम का कार्य अन्य विभागों से भिन्न, अत्यंत तकनीकी, जोखिमपूर्ण और उपभोक्ता सेवा से सीधा जुड़ा हुआ है। प्रत्येक कार्यालय, शाखा और उपखंड की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियां और क्षेत्रीय परिस्थितियां अलग-अलग हैं। यदि यह पॉलिसी अपने वर्तमान स्वरूप में लागू की जाती है, तो इससे विभागीय कार्यकुशलता, कर्मचारियों की सुरक्षा, मनोबल और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महासंघ ब्लॉक प्रधान बंसी, सह सचिव शमशेर, यूनिट सचिव सुरेश बिश्नोई, कैशियर मनदीप नैन, सब यूनिट धारसूल प्रधान सुरेश और सचिव दीपक सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed