{"_id":"6949843d8f6f9dba340007c8","slug":"protest-against-the-abolition-of-mnrega-demonstration-at-dc-office-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-145715-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनरेगा को खत्म करने का विरोध, डीसी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनरेगा को खत्म करने का विरोध, डीसी दफ्तर पर प्रदर्शन
Mon, 22 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते वामपंथी नेता।
फतेहाबाद। भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों पर बुलडोजर चला रही है। इस बुलडोजर का मुकाबला करने के लिए व्यापक आंदोलन का निर्माण करना होगा। यह बात भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव जगतार सिंह ने वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत डीसी दफ्तर फतेहाबाद पर किए गए आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।
प्रदर्शन का संचालन रामकुमार बहबलपुरिया ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सब्जी मंडी में इकट्ठे होकर कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे और मजदूर विरोधी नए कानून की प्रतियां जलाई गई। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम मनरेगा कानून बहाल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों को किसान सभा के नेता विष्णु दत्त शर्मा, मास्टर राजेंद्र प्रसाद बाटू, खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन नेता प्यारा राम म्योंद, जगदीश शर्मा, मनरेगा मेट मजदूर यूनियन के नेता रमेश कुमार बारोटिया, सुखदेव सिंह, बंशीलाल, युवा नेता शाहनवाज एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, पार्षद मोहन लाल नारंग, जोगेंद्र सिंह भ्याना, बेगराज, फूल सिंह फूलां, मुंशी राम, सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कानून गरीबों के रोजगार के लिए एवं ग्रामीण विकास के लिए लाभदायक साबित हो सकती थी।