{"_id":"68890b4eb18f7836950c52cc","slug":"protest-against-online-transfer-policy-electricity-employees-burnt-copies-of-the-policy-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137659-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने फूंकी प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने फूंकी प्रतियां
Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध कर प्रतियां फूंकते बिजली कर्मचारीस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को सब यूनिटों पर विरोध गेट मीटिंग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने पॉलिसी की प्रतियां फूंककर अपना विरोध जाहिर किया। फतेहाबाद के अलावा रतिया, भट्टू व बड़ोपल सब यूनिटों पर बिजली कर्मचारियों ने विरोध गेट मीटिंगें आयोजित की। फतेहाबाद में गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान संजय कुमार ने की व संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया। मीटिंग में मुख्य वक्ता भूप सिंह सर्कल सचिव ने भाग लिया।
भूप सिंह ने कहा कि बिजली जैसे जोखिम भरे विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी तर्कसंगत नहीं है। अगर सरकार ने यह पॉलिसी नहीं रोकी तो यूनियन जल्द ही बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी। मीटिंग में पहुंचे पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि सरकार एक अगस्त से यूपीएस लागू करने जा रही है जोकि एनपीएस से भी खतरनाक है।
विज्ञापन
नरेश ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा। कोई भी कर्मचारी यूपीएस के लिए हां न करे। उन्होंने कर्मचारियों को विस्तार से यूपीएस से होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताया। विरोध गेट मीटिंग को सुरेश कुमार, सुशील कुमार, हनुमान सिंह, विकास शर्मा, कुलदीप सिंह, धर्मबीर आदि ने भी संबोधित किया।