फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest against govt by employee cause of hart promise

भाजपा सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
ये बात महासंघ के जिला प्रधान फूल कुमार कुंडू ने कही। वो अपनी अध्यक्षता में महासंघ द्वारा लघु सचिवालय में आयोजित रोष प्रदर्शन धरने में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


धरने का संचालन जिला महासचिव अजमेर सिंह ने किया। जिला प्रधान व अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी संगठनों ने पूर्व की सरकारों से लंबे संघर्ष के बाद मांगे मनवाई थी लेकिन वर्तमान सरकार ने उन मांगों को लागू करना तो दूर उल्टा टांग अड़ाकर कर्मचारियों की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी महासंघ और समूचा कर्मचारी वर्ग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को तो पंजाब के समान वेतन नहीं दिया गया बल्कि अपने विधायकों व मंत्रियों को पंजाब से दोगुने वेतनमान देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करनाखाली पदों को भरना, वर्कलोड के अनुसार विभागों में पद सृजित करना, बेरोजगारों को रोजगार व भत्ता देना आदि अनेक वायदे किए थे।


सत्ता में आते ही चुनावी वायदों को भूलकर भाजपा नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ करने का काम कर रही है। यही हाल रहा तो सभी विभागों के कर्मचारी सड़कों पर होंगे। धरने को कर्मचारी नेता मुंशीराम कंबोज, पुकीरचंद सैनी, कृष्ण बिश्नोई, बलवंत, शमशेर कुंडू, रामकरण प्रजापति, राकेश गांधी, नीरज कुमार, इंद्रसिंह घासी, रोहताश, सुरेश डाबला, सुरेंद्र मलिक ने भी संबोधित किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त एनके सोलंकी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed