{"_id":"67ddae48485e2c78b70c58d6","slug":"protest-against-action-on-farmers-effigy-of-punjab-government-burnt-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131033-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों पर कार्रवाई का विरोध, पंजाब सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों पर कार्रवाई का विरोध, पंजाब सरकार का पुतला फूंका
Fri, 21 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर किसान प्रदर्शन करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। पंजाब सरकार की शंभू व खनौरी बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को लाल बत्ती चौक पर किसान एकत्रित हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पुतला फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने किया। किसानों ने कहा कि एक तरफ केंद्र और पंजाब सरकार किसानों के साथ बातचीत का ढोंग कर रहे हैं और दूसरी ओर बातचीत की आड़ में किसानों पर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून सहित तमाम मांगों को लेकर 7वें दौर की वार्ता चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही पंजाब सरकार ने धोखे से किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया और पीछे से शंभू व खनौरी पर बैठे किसानों को हिरासत में लेकर उनके साथ विश्वासघात करने का काम किया है।
किसानों ने कहा कि जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द हिरासत में लिए गए किसानों को नहीं छोड़ा गया, तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती, उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।