फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prostitution of young woman feeding woman on remand

युवती से वेश्यावृति कराने वाली महिला रिमांड पर

Wed, 30 Apr 2014 01:00 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन

पुलिस ने भाटिया कॉलोनी में पश्चिम बंगाल से लाई गई युवती से वेश्यावृति करवाने के मामले में कॉलोनी की ही गिरफ्तार आरोपी महिला को अदालत ने 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


       तीन दिन पूर्व फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी में पश्चिम बंगाल से आई एक युवती यहां के एक मकान से भाग निकली थी और पड़ोस के घर में जाकर छुप गई थी।
विज्ञापन


युवती ने जिन लोगों के घर शरण ली, उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे खरीदकर यहां लेकर आए हैं और उससे जबरन वेश्यावृति करवा रहे हैं। इस पर भाटिया कॉलोनी के लोगों ने पार्षद दर्शन नागपाल को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने युवती को अपनी कस्टडी में लेकर उसकी शिकायत पर भाटिया कॉलोनी की रेखा नामक आरोपी महिला और अन्य लोगों के खिलाफ खरीदकर लाने, जबरन बंधक बनाने, वेश्यावृति की ओर धकेलने, रेप करने और पोक्सोे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।


पुलिस ने इस मसले में युवती को खरीदकर लाने वाली महिला रेखा को गिरफ्तार कर लिया था। उसे न्यायाधीश सोनिका गोयल की कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी महिला को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed