फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Proposal worth crore prepared a year ago; work yet to begin

Fatehabad News: एक वर्ष पूर्व बना 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, अब तक शुरू नहीं हुआ कार्य

Fri, 12 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Proposal worth crore prepared a year ago; work yet to begin
शहर के डेरेवाल मोहल्ला में जलननासी का प्रबंध न होने से खुले में जाता पानी। संवाद
फतेहाबाद। पुरानी तहसील चौक स्थित रामनिवास मोहल्ला और डेरेवाला मोहल्ला सीवर निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों के पास दिनभर गंदा पानी बहने से करीब 200 परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि सीवर का पानी घरों की नींव तक पहुंच रहा है जिससे उनकी मजबूती पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर क्षेत्र की 28 कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने का 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव एक वर्ष पहले तैयार किया गया था। इस योजना में डेरेवाला मोहल्ला प्रमुख रूप से शामिल है। बावजूद इसके, अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दोनों मोहल्ले चिल्ली झील के आसपास बसे हैं और शहर के सबसे पुराने इलाकों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार वर्षों पहले यहां सीवरेज व्यवस्था नहीं थी तब भी पानी प्राकृतिक ढलान के सहारे चिल्ली झील तक पहुंच जाता था। बाद में जिस रास्ते से पानी झील में जाता था वहां निजी कॉलोनी विकसित हो गई। साथ ही झील के एक हिस्से में मिट्टी भरकर भूमि समतल कर दी गई। इसके बाद जल निकासी का प्राकृतिक मार्ग बंद हो गया और गंदा पानी मोहल्लों में जमा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बार-बार मिल रहा है आश्वासन
डेरेवाल और रामनिवास मोहल्ला के विनोद, संजीव और अनिल ने बताया कि जलनिकासी के स्थाई समाधान करने की उनकी पिछले 30 वर्षों से मांग है। अधिकारियों से बार-बार मांग करने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार किया गया था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। 6 माह पहले जनस्वास्थ्य विभाग से काम शुरू करवाने की मांग की थी तो उन्होंने बताया कि लेबर नहीं मिलने से काम में देरी हो रही है।
-----------
पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी यहां जमा रहता है और बदबू मारता है। यहां पर बीमारियां फैलने का खतरा भी ज्यादा है। इसके लिए करीब 4 साल पहले एस्टीमेट बना था और एक साल से टेंडर भी लग चुका है लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है।
- राजीव मितल, मोहल्लावासी।
----------
बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारी व नेता हर बार-बार आश्वासन देते हैं। निकासी न होने से पानी जमा रहता है। जिससे मकानों में सेम आनी शुरू हो गई है। इस पानी से उठी बदबू से सांस संबंधी बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
- अमित जैन, मोहल्लावासी
-------------
पानी की निकासी नहीं होने के कारण साल भर यहां पर पानी जमा रहता है। एक साल पहले इसके लिए सीवर लाइन डालकर चिल्ली झील में जलनिकासी करने का टेंडर लगाया था जिसका अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस कारण से यह परेशानी बनी हुई है।

- राहुल शर्मा, मोहल्लावासी।
------------
:: शहर में जलनिकासी व सीवरेज लाइन के लिए 23 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। टेंडर खुलने बाद अगले महीने तक काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसमें विभिन्न कॉलोनियों के चार बुस्टिंग स्टेशन भी शामिल हैं।
- सतपाल रोहज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed