फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Proposal to install incinerator for dead animal disposal rejected

Fatehabad News: मृत पशु निपटान के लिए इंसिनरेटर लगाने का प्रस्ताव खारिज

Tue, 30 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Proposal to install incinerator for dead animal disposal rejected
भूना। नगर पालिका हाउस की मीटिंग में मनोनीत पार्षद पूनम सिंगला को समाज की प्रदेशाध्यक्ष बनने पर
भूना। नगर पालिका की हाउस मीटिंग में मृत पशुओं के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए आधुनिक भट्टी (इंसिनरेटर) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। जिस व्यवस्था की मांग कुछ समय पहले नगर पालिका चेयरपर्सन और पार्षदों की ओर से जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) को लिखित रूप में भेजे गए पत्र के माध्यम से की गई थी उसी प्रस्ताव को अब हाउस की बैठक में रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में हड्डा रोड़ी, पशु दाह-संस्कार स्थल अथवा इंसिनरेटर लगाने से संबंधित प्रक्रिया को सरल संपत्ति पोर्टल से निरस्त करने पर भी सहमति जताई गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा इसी प्रस्ताव को लेकर था जिस पर सभी पार्षदों और चेयरपर्सन ने अपनी मुहर लगा दी। उल्लेखनीय है कि उकलाना रोड स्थित हैफेड गोदामों के समीप बनी हड्डा रोड़ी पिछले कई दिनों से विवादों में है। यहां मृत गोवंश का चमड़ा उतारने और हड्डियां बेचने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों और किसान संगठनों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

इसी विवाद के बीच नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा ने पहले डीएमसी को पत्र लिखकर मृत पशुओं के वैज्ञानिक निपटान के लिए इंसिनरेटर लगाने की मांग की थी। पत्र में तर्क दिया गया था कि आधुनिक भट्टी के माध्यम से पशुओं का निपटान होने से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता, बदबू नहीं फैलती और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम होते हैं। हालांकि अब नगर पालिका हाउस ने इस प्रस्ताव को ही खारिज कर दिया है। ऐसे में मृत पशुओं के निपटान की व्यवस्था नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed