फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Promising Diksha from village Baijalpur won medals at the age of 14

Fatehabad News: बैजलपुर की होनहार दीक्षा ने 14 वर्ष की आयु में हॉकी में जीते पदक

Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Promising Diksha from village Baijalpur won medals at the age of 14
हॉकी ​खिलाड़ी दीक्षा प्र​शिक्षक रणवीर के साथ।
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर की 14 वर्षीय होनहार दीक्षा ने मात्र पांच वर्ष के अभ्यास से सब जूनियर हरियाणा हॉकी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा कक्षा आठवीं की छात्रा है। जब कक्षा तीसरी में शुरूआत में थी तो अभ्यास शुरू किया था।
विज्ञापन


चचेरी बहन पूजा हॉकी के खेल से रेलवे में कर्मचारी तैनात है। इनसे प्रेरित होकर हॉकी खेल के अभ्यास की शुरूआत की थी। दीक्षा ने हॉकी खेल का अभ्यास 9 वर्ष की आयु में शुरू किया था, जिससे अब मात्र 14 वर्ष की आयु में ही अपनी टीम में अच्छा स्थान प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन








दीक्षा के पिता सतपाल किसान व उसकी माता सुमिता एक गृहिणी है। दीक्षा की तीन छोटी बहनें और एक सबसे छोटा भाई है। दीक्षा चारों भाई-बहनों में बड़ी है। दीक्षा गांव बैजलपुर के खेल मैदान में हॉकी खेल का प्रशिक्षण हॉकी प्रशिक्षक रणवीर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसके चलते हिसार के महाबीर स्टेडियम में 18 फरवरी से 20 तक आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में फॉरवर्ड पोजिशन में खेलते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में शाहबाद हिसार और फतेहाबाद की टीम ने भाग लिया था। वहीं रोहतक में आयोजित हॉकी खेल का मुकाबला कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद की टीम के बीच हुआ था। इस प्रतियोगिता में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है।




:: दीक्षा सुबह व शाम गांव के खेल मैदान में हॉकी खेल का प्रशिक्षण लेेने आती है। हॉकी के प्रति दीक्षा में काफी जुनून है। उम्मीद है कि गांव के नाम को पूरे देश में पहचान दिलवाएगी। वहीं गांवाें के युवाओं में हॉकी खेल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए है, हॉकी स्टेडियम बनवाने का निर्णय लिया है। इसका लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

-रणवीर राणा, हॉकी खेल प्रशिक्षक, बैजलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed