फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   professor, honour, worker, fatehabad

मजदूर का बेटा बना प्रोफेसर, मंत्री बेदी ने दी बधाई

Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
professor, honour, worker, fatehabad
फतेहाबाद। गरीबों के अधिकारों की जो नौकरियां पूर्व की सरकारों में भाई-भतीजावाद व धनबल वालों तक सिमट कर रह जाती थी, वर्तमान भाजपा सरकार ने उस भ्रष्टाचारी दौर पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। यह बात राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने गत देर शाम भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए नागरिक अभिनंदन उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कृष्णबेदी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सरकार बनने के पहले दिन से ही प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त राज्य बनाने को लेकर ईमानदारी से काम किया है। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा में वर्गीकरण के तहत एससी-ए बनाने की घोषणा पर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल का आभार भी प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने भाटिया कालोनी निवासी मजदूर राजपाल वाल्मीकि के बेटे अनिल रोहतगी को प्रोफेसर बनने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, महिला आयोग सदस्य सुमन बेदी, सफाई आयोग सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, भूना नप चेयरमैन प्रतिनिधि मेवा सिंह, पार्षद रमेश वाल्मीकि, प्रवीन गिल उकलाना, भावाधस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अनार्य, आंबेडकर शिक्षा प्रचार मंच टीम से शिक्षक सतबीर गिल, पूर्व पार्षद जसवंत कांगड़ा, आधस जिलाध्यक्ष मनोज आदिवासी टोहाना, विनोद सरबटा भूना, नरेश सजूमा, कपूराराम जुलानीखेड़ा, ताराचंद बलियाली, राकेश सौदा, सुरेश भट्टी, मास्टर अनिल वैद, संदीप अटवाी, ईश्वर टांक, प्रवीन चांवरिया, नंदलाल सरबटा, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद रत्ति, अनिल भादड़, रोहित चौहान, सुखदर्शन कांगड़ा, राजेश रत्ति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed